Page Loader
पृथ्वी नहीं अब चंद्रमा से टकरा सकता है एस्ट्रोयड 2024 YR4, नासा ने जारी किया अलर्ट
चंद्रमा से टकरा सकता है एस्ट्रोयड 2024 YR4 (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

पृथ्वी नहीं अब चंद्रमा से टकरा सकता है एस्ट्रोयड 2024 YR4, नासा ने जारी किया अलर्ट

Apr 04, 2025
07:13 pm

क्या है खबर?

नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा खोजा गया एक एस्ट्रोयड जल्द ही चंद्रमा से टकरा सकता है। एस्ट्रोयड 2024 YR4 के पहले पृथ्वी से टकराने की आशंका 3.1 प्रतिशत थी, लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि चंद्रमा से टकराने की संभावना 3.8 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, अब भी 96.2 प्रतिशत संभावना है कि यह चूक जाएगा। अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसे एक रोचक वैज्ञानिक अवसर के रूप में देख रहे हैं।

आकार

15 मंजिला इमारत जितना है इसका आकार 

वेब टेलीस्कोप से मिले नए डाटा से पता चला है कि एस्ट्रोयड का आकार लगभग 53 से 67 मीटर के बीच है, जो लगभग किसी 15 मंजिला इमारत जितना बड़ा है। इसका आकार इतना है कि अगर यह पृथ्वी से टकराता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। यही वजह है कि इसे लेकर ग्रह रक्षा विशेषज्ञ पहले से सतर्क हो गए थे और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

उम्मीद

वैज्ञानिकों को चंद्रमा पर प्रभाव देखने की उम्मीद 

कई वैज्ञानिक उम्मीद कर रहे हैं कि यह एस्ट्रोयड चंद्रमा से टकराए, ताकि वे इस घटना का अध्ययन कर सकें, जिससे ग्रह रक्षा से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां मिल सकती हैं। चंद्रमा पर प्रभाव का सीधा अवलोकन करना एक अनोखा वैज्ञानिक अवसर होगा। अगले महीने वेब टेलीस्कोप फिर से इसका अवलोकन करेगा, जिससे और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि यह वास्तव में चंद्रमा से टकराएगा या नहीं।