Page Loader
पृथ्वी की तरफ आ रहा एस्ट्रोयड 2024 ED, अलर्ट पर नासा
एस्ट्रोयड 2024 ED एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ आ रहा एस्ट्रोयड 2024 ED, अलर्ट पर नासा

Mar 03, 2024
10:08 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड 2024 ED नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, आज (3 मार्च) को लगभग 35 लाख किलोमीटर की दूरी पर एस्ट्रोयड 2024 ED पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह वर्तमान में लगभग 64,422 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

अलर्ट

नासा कब जारी करती है अलर्ट?

एस्ट्रोयड 2024 ED एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार लगभग 209 फीट चौड़ा है। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद सभी एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस 

नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से भी अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। बता दें कि एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाने वाले ज्यादातर एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं।