Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 XS आज पहुंचेगा पृथ्वी के काफी करीब, अलर्ट पर नासा 
एस्ट्रोयड 2023 XS एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड 2023 XS आज पहुंचेगा पृथ्वी के काफी करीब, अलर्ट पर नासा 

Dec 19, 2023
10:01 am

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (19 दिसंबर) को हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है। यह वर्तमान में लगभग 32,617 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, लगभग 43 लाख किलोमीटर की दूरी पर आज एस्ट्रोयड 2023 XS नामक एक एस्ट्रोयड के पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की आशंका है।

आकार

अपोलो समूह से संबंधित है एस्ट्रोयड 2023 XS

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 XS का आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 167 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। 2023 XS के अतिरिक्त 2023 XF2 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। आज लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर यह भी हमारे ग्रह के काफी करीब से गुजर सकता है। इसका आकार लगभग 118 फीट चौड़ा है।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस

वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन करते हैं। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।