Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्टेरॉयड 2023 UA2
एस्टेरॉयड 2023 UA2 अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्टेरॉयड 2023 UA2

Oct 29, 2023
10:09 am

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (29 अक्टूबर) हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, आज 2023 UA2 नामक एस्टेरॉयड के लगभग 49 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की आशंका है। यह एस्टेरॉयड वर्तमान में लगभग 32,202 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है।

आकार

एस्टेरॉयड 2023 UA2 का आकार 

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्टेरॉयड 2023 UA2 का आकार किसी विमान के समान लगभग 78 फीट चौड़ा है और यह एस्टेरॉयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। 2023 UA2 के अतिरिक्त 2004 UU1 नामक एक अन्य एस्टेरॉयड भी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। यह लगभग 1,082 फीट चौड़ा है। कल (30 अक्टूबर) लगभग 40 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह भी हमारे ग्रह के काफी करीब से गुजर सकता है।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस

बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्टेरॉयड बेल्ट में मौजूद एस्टेरॉयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। बता दें, एस्टेरॉयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।