Page Loader
पृथ्वी की तरफ आ रहा एस्ट्रोयड 2023 TB27, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 TB27 एस्ट्रोयड्स के अमोर समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ आ रहा एस्ट्रोयड 2023 TB27, नासा ने जारी किया अलर्ट

Dec 06, 2023
10:07 am

क्या है खबर?

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 TB27 नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, आज (6 दिसंबर) एस्ट्रोयड 2023 TB27 लगभग 65 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह वर्तमान में लगभग 15,252 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

अलर्ट

239 फुट चौड़ा है  एस्ट्रोयड

एस्ट्रोयड 2023 TB27 एस्ट्रोयड्स के अमोर समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी इमारत के समान लगभग 239 फीट चौड़ा है। एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। बता दें, बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस

नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाने वाले ज्यादातर एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं।