Page Loader
पृथ्वी की तरफ आ रहा 853 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2018 YJ2 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ आ रहा 853 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Dec 21, 2023
10:02 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड 2018 YJ2 नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2018 YJ2 आज (21 दिसंबर) लगभग 70 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह पृथ्वी की ओर वर्तमान में लगभग 46,997 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से बढ़ रहा है।

अलर्ट

नासा कब जारी करती है अलर्ट?

एस्ट्रोयड 2018 YJ2 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी इमारत के समान लगभग 853 फीट चौड़ा है। एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस

बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाने वाले ज्यादातर एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। बता दें, एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।