Loading...
ऐपल आज जारी करेगी iOS 27, आईफोन यूजर्स ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
ऐपल आज जारी करेगी iOS 27

ऐपल आज जारी करेगी iOS 27, आईफोन यूजर्स ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Sep 14, 2026
12:22 pm

क्या है खबर?

टेक कंपनी ऐपल आज (14 सितंबर) से ऐपल यूजर्स के लिए अपने नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को जारी करना शुरू करेगी। भारतीय यूजर्स के लिए यह अपडेट आज रात करीब 10:30 बजे से उपलब्ध होने की उम्मीद है। अपडेट जारी होने के बाद यूजर्स अपने ऐपल की सेटिंग्स में जाकर इसे चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाना होगा, जहां iOS 27 डाउनलोड और इंस्टॉल करने का विकल्प दिखाई देगा।

मॉडल्स

इन आईफोन मॉडल्स को मिलेगा iOS 27

iOS 27 कई पुराने और नए आईफोन मॉडल्स पर काम करेगा।

इनमें आईफोन SE दूसरी जेनरेशन या बाद के मॉडल, आईफोन 11 सीरीज, आईफोन 12 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज और आईफोन 14 सीरीज शामिल हैं।

इसके अलावा, आईफोन 15, आईफोन 16, आईफोन 17, आईफोन एयर, आईफोन 16e और आईफोन 17e भी इस अपडेट को सपोर्ट करेंगे।

आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और आईफोन डुओ iOS 27 के साथ ही लॉन्च हुए हैं।

तरीका

iOS 27 डाउनलोड करने का आसान तरीका

अपडेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऐपल की सेटिंग्स खोलें।

इसके बाद जनरल और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं। यहां आईफोन ऐपल के सर्वर से नया अपडेट चेक करेगा। iOS 27 दिखाई देने पर डाउनलोड और इंस्टॉल के विकल्प पर टैप करें।

प्रक्रिया शुरू करने से पहले फोन को चार्जर से जोड़ें और मजबूत वाई-फाई कनेक्शन रखें। साथ ही, अपडेट के लिए फोन में पर्याप्त खाली स्टोरेज होना जरूरी है।

ADVERTISEMENT

फीचर्स

नए AI फीचर्स और दूसरी जरूरी बातें

iOS 27 में सिरी को ज्यादा बातचीत करने वाला AI असिस्टेंट बनाया गया है।

इसमें गूगल जेमिनी से जुड़े नए अनुभव और AI फोटो एडिटिंग फीचर्स भी मिलेंगे। यूजर्स आवाज या टेक्स्ट से फोटो में बदलाव कर सकेंगे। लिक्विड ग्लास इंटरफेस में कस्टमाइजेशन, हेल्थ, फोटोज और नोट्स ऐप में भी सुधार होंगे।

हालांकि, कुछ AI फीचर्स हर देश में उपलब्ध नहीं होंगे। ऐपल जरूरत के अनुसार इनका रोलआउट अलग-अलग कर सकता है।

ADVERTISEMENT