iOS 27 में ऐपल देगी खास AI फोटो एडिटिंग फीचर्स
क्या है खबर?
टेक कंपनी ऐपल अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स जोड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार, iOS 27, आईपैडOS 27 और मैकOS 27 में बग सुधार के साथ ऐपल इंटेलिजेंस को और बेहतर बनाया जाएगा। इस अपडेट में सिर्फ सिरी को ही अपग्रेड नहीं किया जाएगा, बल्कि यूजर्स को फोटो एडिटिंग और अन्य कामों में भी AI की नई सुविधाएं मिलने की उम्मीद है, जिससे डिवाइस का इस्तेमाल और आसान हो जाएगा।
टूल्स
फोटो एडिटिंग में मिलेंगे स्मार्ट AI टूल्स
नए अपडेट में फोटो एडिटिंग के लिए कई AI टूल्स जोड़े जा सकते हैं। यूजर्स फोटो का बैकग्राउंड बदल सकेंगे, फ्रेमिंग सुधार सकेंगे और इमेज की क्वालिटी बेहतर कर पाएंगे। 'एक्सटेंड' फीचर से फोटो का बैकग्राउंड बढ़ाया जा सकेगा, 'एन्हांस' से लाइट और क्वालिटी सुधरेगी और 'रिफ्रेम' से फोटो का एंगल बदला जा सकेगा। इससे फोटो एडिटिंग पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट बन जाएगी और यूजर्स को बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
टक्कर
गूगल और सैमसंग से बढ़ेगी टक्कर
इन नए फीचर्स के आने से ऐपल की फोटो एडिटिंग क्षमता गूगल और सैमसंग जैसी कंपनियों के करीब पहुंच सकती है। अभी गूगल का मैजिक एडिटर जैसे फीचर फोटो में बड़े बदलाव करने में आगे माना जाता है। ऐपल अब अपने AI टूल्स को मजबूत बनाकर इस प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ना चाहता है। इससे यूजर्स को बेहतर विकल्प मिलेंगे और स्मार्टफोन में AI का इस्तेमाल और ज्यादा बढ़ सकता है।
बदलाव
सिरी और सर्च में भी बड़े बदलाव की तैयारी
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐपल सिरी का नया वर्जन लाने की तैयारी कर रही है, जो ज्यादा स्मार्ट और तेज होगा। इसके अलावा, कंपनी एक अलग सिरी ऐप और ऐप्स के अंदर AI आधारित सर्च फीचर भी ला सकती है। इन सभी फीचर्स को जून में होने वाले WWDC इवेंट में पेश किया जा सकता है। इससे ऐपल के डिवाइस और ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बन सकते हैं।