ऐपल iOS 26.5 में देगी नया सुरक्षा फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
क्या है खबर?
टेक दिग्गज ऐपल के नए iOS 26.5 टेस्ट वर्शन में मैसेजिंग के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी फीचर जोड़ा गया है। इस अपडेट में RCS मैसेज के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन दिया जाएगा, जिससे मैसेज पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे। कंपनी के अनुसार, यह फीचर धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचेगा और डिफॉल्ट रूप से चालू रहेगा। इससे आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स के बीच मैसेजिंग का अनुभव ज्यादा सुरक्षित और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुरक्षा
एंड्रॉयड और आईफोन के बीच बढ़ेगी सुरक्षा
इस नए फीचर के आने के बाद आईफोन और एंड्रॉयड के बीच भेजे गए मैसेज भी सुरक्षित रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, जब मैसेज एन्क्रिप्टेड होगा, तो आईफोन में चैट के पास लॉक का निशान दिखाई देगा। वहीं एंड्रॉयड यूजर्स को भी इसी तरह का अनुभव मिलेगा। इससे दोनों प्लेटफॉर्म के बीच मैसेजिंग पहले से ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित हो जाएगी, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी बेहतर तरीके से सुरक्षित रह सकेगी।
RCS फीचर
RCS फीचर पहले भी जोड़ा गया था
ऐपल ने RCS मैसेजिंग का विकल्प पहले iOS 18 में भी जोड़ा था। इसके बाद GSM एसोसिएशन ने इस तकनीक में और सुधार करते हुए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का सपोर्ट दिया। ऐपल ने पहले ही संकेत दे दिया था कि वह आने वाले अपडेट में सुरक्षा को और मजबूत करेगा। अब iOS 26.5 के साथ यह फीचर शामिल किया जा रहा है, जिससे मैसेजिंग और ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक हो जाएगी।
अपडेट
धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा अपडेट
कंपनी ने बताया है कि यह नया सिक्योरिटी फीचर सभी यूजर्स तक जल्द ही धीरे-धीरे पहुंचाया जाएगा। इसकी टेस्टिंग पहले iOS 26.4 में शुरू की गई थी और अब इसे नए वर्जन में शामिल किया जा रहा है। यूजर्स सेटिंग में जाकर इसे चेक भी कर सकते हैं। इस अपडेट से मैसेजिंग की प्राइवेसी और सिक्योरिटी दोनों बेहतर होंगी, जिससे यूजर्स का भरोसा भी बढ़ेगा और उनका डाटा सुरक्षित रहेगा।