Loading...
ऐपल की सिरी को एक AI एजेंट में बदलने की योजना, नए CEO ने दिया जोर
ऐपल पर अपने AI लक्ष्यों को जल्द पूरा करने का दबाव है

ऐपल की सिरी को एक AI एजेंट में बदलने की योजना, नए CEO ने दिया जोर

Nov 09, 2026
03:18 pm

क्या है खबर?

ऐपल यूजर्स के सिरी के साथ बातचीत करने के तरीके को बदलने की योजना बना रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन टर्नस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े लक्ष्यों को हासिल करने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर दे रहे हैं। अब कंपनी का फोकस केवल इतना ही नहीं है कि वॉयस असिस्टेंट सवालों के बेहतर जवाब दे सके और चाहती है कि सिरी एक ऐसे AI एजेंट के रूप में विकसित हो, जो स्वतंत्र रूप से काम कर सके।

दबाव 

कंपनी अधिकारियों पर बनाया जा रहा दबाव 

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, टर्नस ने ऐपल के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख और AI प्रमुख क्रेग फेडेरिघी पर दबाव डाला है कि वे कंपनी की सिरी योजनाओं पर तेजी से काम करें।

हालांकि, फेडेरिघी ने काफी कम समय में ही नए सिरे से तैयार किए गए इस असिस्टेंट का एक काम करने वाला वर्जन तैयार कर लिया है।

फिर भी ऐपल को इस बात का अहसास है कि उसके AI उत्पाद अभी भी उसके प्रतिस्पर्धियों से पीछे हैं।

फोकस 

ऐप्स पर ज्यादा नियंत्रण पर ध्यान 

फेडेरिघी ने पहले भी AI को लेकर अपनी चिंताएं जताई हैं, खासकर प्राइवेसी, सुरक्षा, समाज और रोजगार पर इसके पड़ने वाले प्रभावों को लेकर।

दूसरी ओर, टर्नस यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक दिखते हैं कि जैसे-जैसे AI असिस्टेंट और अधिक सक्षम होते जा रहे हैं, कंपनी कहीं पीछे न रह जाए।

सिरी के विकास के अगले चरण में इस असिस्टेंट को ऐप्स पर ज्यादा नियंत्रण देने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT