Page Loader
ऐपल ने iOS 16.0.3 अपडेट किया जारी, आईफोन 14 की कई खामियां होंगी ठीक
ऐपल ने आईफोन के लिए iOS 16.0.3 अपडेट जारी कर दिया है।

ऐपल ने iOS 16.0.3 अपडेट किया जारी, आईफोन 14 की कई खामियां होंगी ठीक

Oct 11, 2022
02:22 pm

क्या है खबर?

ऐपल ने दुनियाभर में आईफोन के लिए नया iOS 16.0.3 अपडेट जारी कर दिया है। यह नया iOS 16.0.3 ज्यादातर आईफोन 14 सीरीज में पाए गए कई बग्स को ठीक करने के लिए पेश किया गया है। यह आने वाली कॉल या ऐप नोटिफिकेशन की देरी या डिलीवरी नहीं होने जैसी समस्याओं को खत्म करेगा। नया iOS 16.0.3 अपडेट को कई चीजों को ठीक करने के लिए डिजाइन किया गया है।

न्यूजबाइट्स प्लस

आईफोन 14 सीरीज की कई खामियों का होगा समाधान

आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन यूजर्स अभी भी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और शिकायतों से पता चला कि आईफोन 14 सीरीज के कई मॉ़डल पर कैमरा, नोटिफिकेशन की देरी जैसी समस्याएं आ रही है। इन समस्याओं को देखते हुए नवीनतम iOS अपडेट जारी किया गया है।

जानकारी

सॉफ्टवेयर को कैसे अपडेट करें?

नवीनतम iOS 16.0.3 अपडेट आईफोन 8 और इससे अपग्रेड आईफोन सीरीज के लिए है। इसका साइज 1GB है। मैन्युअल रूप से अपडेट करने के लिए आप सेटिंग > जनरल > सॉफ्टवेयर अपडेट में जा सकते हैं।

समस्याएं

अपडेट के बाद इन समस्याओं का होगा समाधान

आईफोन 14 प्रो और 14 प्रो मैक्स पर इनकमिंग कॉल और ऐप नोटिफिकेशन में देरी या डिलीवरी न होने वाली समस्या ठीक हो जाएगी। आईफोन 14 मॉडल में कार प्ले फोन कॉल के दौरान माइक्रोफोन की वॉल्यूम कम आने की समस्या खत्म हो जाएगी। आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स पर मोड के बीच लॉन्च या स्विच करने के लिए कैमरा अब तेज वर्क करेगा। अब ईमेल भेजने के दौरान किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा।

जानकारी

5G सेवाओं के लिए OTA अपडेट होगा अपग्रेड

ऐपल ने अभी तक भारत के लिए विशेष आईफोन्स पर 5G कनेक्टिवटी को एक्टिव करने के लिए एक अपडेट का रोल आउट नहीं किया है। एयरटेल ने खुलासा किया है कि उसकी 5G सेवाएं आईफोन पर तब तक काम नहीं करेंगी जब तक कि कंपनी अपने स्मार्टफोन को OTA (ओवर द एयर) अपडेट के साथ अपग्रेड नहीं करती हैं। बता दें, कंपनी ने इससे पहले सितंबर के अंत में iOS 16.0.2 अपडेट जारी किया था।