LOADING...
भारत में 5 साल बाद ऐपल ने फिर शुरू किया क्रेडिट-डेबिट कार्ड से पेमेंट
ऐपल ने फिर शुरू किया क्रेडिट-डेबिट कार्ड से पेमेंट

भारत में 5 साल बाद ऐपल ने फिर शुरू किया क्रेडिट-डेबिट कार्ड से पेमेंट

Jul 06, 2026
01:23 pm

क्या है खबर?

भारत में ऐपल ने ऐप स्टोर और आईक्लाउड पेमेंट के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड का विकल्प फिर से शुरू कर दिया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस सुविधा की कुछ अभी चुनिंदा यूजर्स के साथ टेस्टिंग कर रही है। आने वाले महीनों में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। इससे पहले भारतीय ग्राहकों को ऐप स्टोर और आईक्लाउड पेमेंट के लिए केवल UPI और नेट बैंकिंग का ही इस्तेमाल करना पड़ता था।

नियम

RBI के नियमों के बाद बंद हुई थी सेवा

ऐपल ने वर्ष 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कार्ड टोकनाइजेशन नियम लागू होने के बाद कार्ड से भुगतान की सुविधा बंद कर दी थी। अब कंपनी ने जरूरी तकनीकी बदलाव पूरे कर लिए हैं और नियमों का पालन करते हुए कार्ड पेमेंट फिर से शुरू किया है। नए नियमों के तहत कार्ड की जानकारी सुरक्षित रखने के लिए टोकनाइजेशन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ग्राहकों की भुगतान सुरक्षा और मजबूत होती है।

ऐपल पे

ऐपल पे की तैयारी भी तेज हुई

रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल भारत में जल्द ऐपल पे लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। इसके लिए कंपनी कई बैंकों और कार्ड नेटवर्क के साथ लगातार बातचीत कर रही है। माना जा रहा है कि कार्ड पेमेंट की वापसी इसी दिशा में एक अहम कदम है। हालांकि, ऐपल पे को लेकर अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए इसकी लॉन्च तारीख का आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया गया है।

Advertisement

डाटा सुरक्षा

डाटा सुरक्षा नियमों का रखा जा रहा ध्यान

RBI के नियमों के अनुसार, टोकनाइज्ड कार्ड डाटा का सुरक्षित प्रबंधन तय मानकों के तहत किया जाना जरूरी है। भारत में ऐपल का अपना डाटा सेंटर नहीं है, इसलिए कंपनी ने भुगतान प्रक्रिया को नियमों के अनुसार तैयार किया है। कंपनी की कोशिश है कि भारतीय ग्राहकों को सुरक्षित और आसान डिजिटल पेमेंट का बेहतर अनुभव मिले। हालांकि, ऐपल ने इस पूरे मामले पर आधिकारिक टिप्पणी फिलहाल नहीं की है।

Advertisement