Loading...
ऐपल का अगला इवेंट 9 सितंबर को होगा आयोजित, जानिए क्या कुछ हो सकता है लॉन्च
ऐपल का अगला इवेंट 9 सितंबर को होगा आयोजित

ऐपल का अगला इवेंट 9 सितंबर को होगा आयोजित, जानिए क्या कुछ हो सकता है लॉन्च

Aug 27, 2026
10:31 am

क्या है खबर?

ऐपल ने अपने अगले बड़े प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट की तारीख की पुष्टि कर दी है। कंपनी सितंबर में एक खास कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसमें कई नए डिवाइस पेश किए जाने की उम्मीद है। इस बार सबसे ज्यादा नजर नए आईफोन मॉडल्स पर रहेगी। खास बात यह है कि कंपनी पहली बार फोल्डेबल आईफोन भी पेश कर सकती है। इसके अलावा, नई ऐपल वॉच और एयरपॉड्स जैसे प्रोडक्ट भी इवेंट में नजर आ सकते हैं।

प्रो सीरीज

आईफोन 18 प्रो सीरीज हो सकती है लॉन्च

इवेंट में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स लॉन्च होने की उम्मीद है।

इन मॉडल्स में नया A20 प्रो चिप, C2 मॉडेम और बेहतर कैमरा मिलने की चर्चा है। मुख्य कैमरे में वेरिएबल अपर्चर और छोटा डायनेमिक आइलैंड मिल सकता है। नए रंग भी पेश किए जा सकते हैं।

हालांकि, सामान्य आईफोन 18 मॉडल्स इस इवेंट में नहीं आएंगे। उनकी लॉन्चिंग अगले साल होने की संभावना जताई जा रही है।

फोल्डेबल आईफोन

फोल्डेबल आईफोन सबसे बड़ा आकर्षण

ऐपल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को भी इवेंट में पेश कर सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें बाहर छोटी और अंदर बड़ी स्क्रीन वाला बुक-स्टाइल डिजाइन मिल सकता है। खुलने पर यह डिवाइस टैबलेट जैसा अनुभव दे सकता है।

इसमें टाइटेनियम फ्रेम और कम दिखाई देने वाली क्रीज वाली स्क्रीन होने की उम्मीद है। इसके अलावा, ऐपल वॉच सीरीज 12, ऐपल वॉच अल्ट्रा 4 और एयरपॉड्स 5 भी लॉन्च कर सकती है।

ADVERTISEMENT

तरीका

भारत में कब और कैसे देख सकेंगे?

ऐपल का यह इवेंट 9 सितंबर को अमेरिका में आयोजित होगा।

भारतीय समय के अनुसार कार्यक्रम 9 सितंबर की रात 10:30 बजे शुरू होगा। कंपनी इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और ऐपल टीवी ऐप पर लाइव दिखा सकती है।

इवेंट में iOS 27 और दूसरे सॉफ्टवेयर अपडेट की जानकारी भी मिल सकती है। यह लॉन्च ऐपल में नेतृत्व बदलाव के तुरंत बाद होगा, जब जॉन टर्नस नए सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ADVERTISEMENT