LOADING...
ऐपल आईफोन 18 प्रो में दे सकती है बड़ा डिस्प्ले अपग्रेड
ऐपल आईफोन 18 प्रो में दे सकती है डिस्प्ले अपग्रेड

ऐपल आईफोन 18 प्रो में दे सकती है बड़ा डिस्प्ले अपग्रेड

May 07, 2026
02:38 pm

क्या है खबर?

ऐपल के आने वाले आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स में बड़ा डिस्प्ले बदलाव देखने को मिल सकता है। 9टू5 मैक की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस बार नई LTPO+ डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। इससे फोन की बैटरी क्षमता और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर बेहतर होने की उम्मीद है। दोनों मॉडल में 6.3 इंच और 6.9 इंच की स्क्रीन पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन अंदर इस्तेमाल होने वाली डिस्प्ले तकनीक ज्यादा उन्नत हो सकती है।

तकनीक

नई LTPO+ तकनीक से क्या बदलेगा?

ऐपल अब मौजूदा LTPO OLED पैनल की जगह LTPO+ तकनीक लाने की तैयारी कर रही है। यह तकनीक डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट और रोशनी को ज्यादा समझदारी से नियंत्रित कर सकती है। इससे स्क्रीन जरूरत के हिसाब से बिजली की खपत कम या ज्यादा करेगी। बताया जा रहा है कि यह तकनीक अलग-अलग रोशनी और इस्तेमाल की स्थिति के अनुसार डिस्प्ले को बेहतर तरीके से एडजस्ट करेगी, जिससे फोन का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आरामदायक महसूस हो सकता है।

बैटरी

बैटरी और डिस्प्ले अनुभव होगा बेहतर

नई डिस्प्ले तकनीक से दो बड़े फायदे मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पहला फायदा बेहतर बैटरी लाइफ होगा, क्योंकि डिस्प्ले कम बिजली खर्च करेगा। इससे ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले इस्तेमाल करने पर भी बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी। दूसरा फायदा कम रोशनी में बेहतर स्क्रीन अनुभव का होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे स्क्रीन में दिखने वाली झिलमिलाहट और दानेदार प्रभाव कम हो सकता है, जिससे रात या कम रोशनी में फोन इस्तेमाल करना ज्यादा आसान बनेगा।

Advertisement

डिस्प्ले पैनल

सैमसंग और LG बना सकते हैं डिस्प्ले पैनल

रिपोर्ट में बताया गया है कि आईफोन 18 प्रो के लिए OLED पैनल सैमसंग डिस्प्ले और LG डिस्प्ले तैयार कर सकते हैं। वहीं चीनी कंपनी BOE को इस बार ऐपल की मंजूरी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि कंपनी को प्रोडक्शन और क्वालिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, ऐपल ने अभी तक आईफोन 18 प्रो सीरीज से जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Advertisement