Page Loader
ऐपल वॉच अल्ट्रा 2.1 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ हो सकती है लॉन्च
ऐपल वॉच अल्ट्रा को माइक्रो-LED डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

ऐपल वॉच अल्ट्रा 2.1 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ हो सकती है लॉन्च

Feb 02, 2023
07:50 pm

क्या है खबर?

ऐपल अगले साल 2.1 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ एक नई 'ऐपल वॉच अल्ट्रा' लॉन्च कर सकती है। MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी पिछले महीने हाइटोंग इंटरनेशनल सिक्योरिटीज के विश्लेषक जेफ पु द्वारा साझा की गई जानकारी के समान है। आगामी ऐपल वॉच अल्ट्रा 50mm से अधिक केस आकार वाली पहली ऐपल वॉच बन सकती है। बता दें, वर्तमान वॉच अल्ट्रा में लगभग 1.93 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल है।

माइक्रो-LED डिस्प्ले

ऐपल वॉच अल्ट्रा में मिलेगा माइक्रो-LED डिस्प्ले

ऐपल वॉच अल्ट्रा को माइक्रो-LED डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है। माइक्रो-LED डिस्प्ले वर्तमान में उपयोग होने वाले OLED डिस्प्ले की तुलना में ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कंट्रास्ट और कम पावर की खपत करेगी। वर्तमान में माइक्रो-LED डिस्प्ले के उत्पादन की लागत काफी अधिक है, इसलिए इसे आने में समय लग सकता है। पिछले महीने, जेफ पु ने यह भी कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि 2023 में ऐपल वॉच की बिक्री घट जाएगी।