Loading...
ऐपल ने भारत में लॉन्च किया OLED डिस्प्ले वाला नया आईपैड मिनी, जानिए कीमत और फीचर्स
ऐपल ने भारत में नया आईपैड मिनी लॉन्च किया

ऐपल ने भारत में लॉन्च किया OLED डिस्प्ले वाला नया आईपैड मिनी, जानिए कीमत और फीचर्स

Oct 27, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज ऐपल ने भारत में नया आईपैड मिनी लॉन्च किया है। इस नए टैबलेट में बड़ी स्क्रीन, तेज प्रोसेसर और बेहतर कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। टैबलेट का छोटा और हल्का डिजाइन बरकरार रखा गया है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। नए मॉडल में कैमरा, ग्राफिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स को भी बेहतर बनाया गया है।

फीचर्स

बड़ी स्क्रीन और तेज प्रोसेसर से लैस

नए आईपैड मिनी में 8.5 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है।

यह गहरे काले रंग, चमकदार तस्वीरें और बेहतर रंग दिखाती है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। बेहतर प्रदर्शन के लिए ऐपल ने इस टैबलेट में A20 प्रो प्रोसेसर दिया है।

इसमें ग्राफिक्स और AI से जुड़े काम पहले के मुकाबले तेजी से किए जा सकते हैं। टैबलेट 5.4 मिलीमीटर पतला है और पानी व धूल से बचाव के लिए IP67 रेटिंग के साथ आता है।

अन्य फीचर्स

कैमरा और कनेक्टिविटी में भी सुधार

नए आईपैड मिनी में आगे और पीछे दोनों तरफ 12MP के कैमरे दिए गए हैं।

आगे का कैमरा वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग के लिए उपयोगी है, जबकि पीछे का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 का सपोर्ट है। टैबलेट iPadOS 27 पर चलता है और ऐपल इंटेलिजेंस व सिरी के AI फीचर्स को सपोर्ट करता है।

इसमें ऐपल पेंसिल प्रो और ऐपल पेंसिल USB-C का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

कीमत

कीमत और बिक्री की तारीख

भारत में नए आईपैड मिनी के 128GB मॉडल की कीमत 82,900 रुपये रखी गई है।

इसके 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 94,900 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 1.18 लाख रुपये है। इसकी प्री-बुकिंग 28 अक्टूबर को रात 10:40 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे 6 नवंबर से खरीद सकेंगे।

टैबलेट मिडनाइट और स्टारलाइट रंगों में उपलब्ध होगा। इसके साथ इस्तेमाल करने के लिए स्मार्ट फोलियो कवर भी अलग से खरीदा जा सकता है।

ADVERTISEMENT