Loading...
ऐपल ने एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ लॉन्च किए एयरपॉड्स 5, जानिए क्या-क्या मिलते हैं फीचर
ऐपल एयरपॉड्स 5 में नए सुविधाएं दी गई हैं

ऐपल ने एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ लॉन्च किए एयरपॉड्स 5, जानिए क्या-क्या मिलते हैं फीचर

Sep 09, 2026
11:15 pm

क्या है खबर?

ऐपल ने बुधवार (9 सितंबर) को अपने सालाना इवेंट में एयरपॉड्स 5 लॉन्च कर दिए हैं। नए एयरपॉड्स में नेक्स्ट-जेनरेशन एडेप्टिव EQ और नया डिजाइन है, जिससे ऑडियो और पर्सनलाइज्ड स्पेशल ऑडियो में सुधार होता है। इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) भी है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले आस-पास की आवाज को 50 प्रतिशत ज्यादा कम करता है। इससे उन लोगों के लिए बेहतर पास-थ्रू साउंड की सुविधा मिलेगी, जो अपने आस-पास की आवाजों से जुड़े रहना चाहते हैं।

ट्रांसलेशन 

एयरपॉड्स में मिलेगी ट्रांसलेशन की सुविधा 

नए एयरपॉड्स में एडेप्टिव ऑडियो में भी सुधार होगा, जिससे बैकग्राउंड साउंड के आधार पर ANC और ट्रांसपेरेंसी के बीच स्विच करना और भी आसान हो जाएगा।

इनमें आप सिरी AI का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरपॉड्स 5 पर लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। यह फीचर पिछले साल सर्दियों में लॉन्च हुआ था।

आईफोन के साथ मिलकर एयरपॉड्स आपको अपने आस-पास के लोगों से जुड़े रहते हुए इंटेलिजेंस का लाभ उठाने की अनुमति देते हैं।

बैटरी 

कितनी है बैटरी लाइफ?

इस नए वर्जन की बैटरी लाइफ भी लंबी है। ANC ऑन होने पर 5 घंटे तक चलती है। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग केस भी मिलता है। इन ईयरबड्स की कीमत 129 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है।

एयरपॉड्स 5 के एक ज्यादा बेहतर वर्जन में वॉल्यूम कंट्रोल, ANC के साथ एक घंटे ज्यादा बैटरी लाइफ और वायरलेस चार्जिंग केस मिलेगा।

इसकी कीमत 149 डॉलर (करीब 14,000 रुपये) होगी। इनके लिए प्री-ऑर्डर अभी कर सकते हैं और 17 सितंबर से उपलब्ध होंगे।

ADVERTISEMENT