LOADING...
ऐपल स्मार्ट ग्लास की तैयारी तेज, चार अलग-अलग डिजाइन पर कर रही काम
ऐपल स्मार्ट ग्लास की तैयारी तेज

ऐपल स्मार्ट ग्लास की तैयारी तेज, चार अलग-अलग डिजाइन पर कर रही काम

Apr 13, 2026
11:01 am

क्या है खबर?

टेक कंपनी ऐपल अब स्मार्ट ग्लास मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस प्रोडक्ट पर तेजी से काम कर रही है और कई डिजाइन विकल्पों की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, कंपनी इस बाजार में थोड़ी देर से आ रही है, लेकिन वह अपने प्रोडक्ट को बेहतर और अलग बनाने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस आने वाले समय में यूजर्स के लिए खास अनुभव लेकर आएगा।

डिजाइन

चार अलग-अलग डिजाइन पर काम

रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल अपने स्मार्ट ग्लास के लिए चार तरह के डिजाइन पर काम कर रही है। इसमें बड़ा रेक्टेंगुलर फ्रेम, पतला फ्रेम, बड़ा गोल या ओवल फ्रेम और छोटा गोल डिजाइन शामिल है। कंपनी अलग-अलग रंगों जैसे काला, ओशन ब्लू और हल्का भूरा भी टेस्ट कर रही है। इन सभी डिजाइन विकल्पों के जरिए ऐपल ज्यादा यूजर्स की पसंद को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट तैयार करना चाहती है।

मुकाबला

मेटा से सीधा मुकाबला

माना जा रहा है की ऐपल का स्मार्ट ग्लास सीधे मेटा के रे-बैन स्मार्ट ग्लास से मुकाबला करेगा। यह डिवाइस फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने के साथ आईफोन से बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा। यूजर्स इसमें कॉल, नोटिफिकेशन, म्यूजिक और वॉइस असिस्टेंट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐपल अपने इकोसिस्टम का फायदा देकर इसे और खास बनाने की कोशिश कर रहा है, जिससे यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके।

Advertisement

समय

कब लॉन्च हो सकता है यह डिवाइस

ऐपल अपने स्मार्ट ग्लास को 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में पेश कर सकती है। इसके बाद 2027 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस डिवाइस को नए सिरी अपडेट के साथ ला सकती है, जिससे इसकी क्षमता और बढ़ेगी। बाजार में पहले से मौजूद डिवाइस को देखते हुए ऐपल अपने प्रोडक्ट को बेहतर फीचर्स और डिजाइन के साथ पेश करने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement