ऐपल मैक यूजर का डाटा सुरक्षित रखने की बना रही योजना, AI एजेंट्स से बताई जोखिम
क्या है खबर?
ऐपल मैक यूजर्स के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल लाने की योजना बना रही है। कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट समेत थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर को बड़े पैमाने पर डाटा का एक्सेस देने से जुड़े बढ़ते जोखिमों के बारे में चेतावनी दी है। आईफोन निर्माता ने कहा कि वह ऐसे और कंट्रोल लाएगी, जिससे पक्का किया जा सके कि किसी ऐप को सिस्टम फाइल्स, मेल, मैसेज और ब्राउजिंग हिस्ट्री का पूरा एक्सेस यूजर की मंजूरी के बाद ही मिल सके।
चेतावनी
कंपनी ने एजेंट्स को लेकर दी चेतावनी
कंपनी ने कहा, "हम यह पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि यूजर्स इस तरह का एक्सेस देने से पहले इन जोखिमों को अच्छी तरह समझ लें, ताकि वे अपने डाटा और प्राइवेसी के बारे में सोच-समझकर फैसला ले सकें।"
ऐपल ने किसी खास प्रोग्राम या डेवलपर का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि जैसे-जैसे AI एजेंट ज्यादा काबिल और खुद से काम करने वाले (ऑटोनॉमस) होते जाएंगे, वैसे-वैसे इस तरह के एक्सेस से जुड़े जोखिम काफी बढ़ जाएंगे।
AI एजेंट्स
AI एजेंट्स ऐसे करते हैं काम
AI एजेंट ऐसे टूल हैं, जो इंसानी देखरेख के बिना यूजर की तरफ से काम कर सकते हैं।
OpenAI ने हाल ही में बताया कि 3.5 करोड़ से ज्यादा लोग उसके एजेंट ChatGPT वर्क और कोडेक्स का इस्तेमाल करते हैं।
पिछले महीने लॉन्च हुआ मेटा का म्यूज भी ऐप स्टोर डाउनलोड सूची में सबसे ऊपर पहुंच गया। इन एजेंट सही काम करने के लिए यूजर से पर्सनल फाइल्स और ऐप्स का पूरा एक्सेस देने की जरूरत होती है।