ऐपल के सस्ते आईफोन के लिए अगले साल तक करना होगा इंतजार
टेक्नोलॉजी
ऐपल ने अपनी सामान्य रिलीज रणनीति में एक बड़ा बदलाव किया है। इस साल नया स्टैंडर्ड आईफोन आने की उम्मीद कम है। इसके बजाय स्टैंडर्ड आईफोन 18 को 2027 की शुरुआत तक टाल दिया गया है क्योंकि अब कंपनी अपना पूरा ध्यान प्रीमियम प्रो सीरीज और एक फोल्डेबल मॉडल पर केंद्रित कर रही है। अगर, आप सस्ते उत्पाद आने की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।
आईफोन 17 प्रो की कीमत 10,000 रुपये बढ़ने की उम्मीद
इस नई रणनीति के साथ आईफोन 17 प्रो जैसे पुराने मॉडल्स की कीमत लगभग 10,000 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है, जब लेटेस्ट प्रो सीरीज बाजार में आएगी।
ऐपल का यह कदम प्रीमियम डिवाइसेज पर कंपनी का ध्यान बनाए रखता है, जिसका मतलब है कि बजट खरीदने वालों के लिए 2027 तक कम नए विकल्प होंगे, जब तक कि स्टैंडअलोन बेस आईफोन 18 बाजार में नहीं आ जाता।