Loading...
ऐपल ने लॉन्च किया एक स्टडी ऐप, जानिए यह क्या करेगा काम
ऐपल ने एक नया ऐप लॉन्च किया है

ऐपल ने लॉन्च किया एक स्टडी ऐप, जानिए यह क्या करेगा काम

Nov 16, 2026
10:27 am

क्या है खबर?

ऐपल ने 'ऐपल हेल्थ AI यूसेज स्टडी' नामक एक प्रोजेक्ट के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है। आईफोन निर्माता कंपनी ने ओपनएविडेंस नामक एक हेल्थकेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी के साथ साझेदारी की है, ताकि यह देखा जा सके कि लोग चिकित्सा संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए AI का उपयोग कैसे करते हैं। दूसरी तरफ, एंथ्रोपिक और OpenAI जैसी बड़ी AI लैब्स के पास इसके लिए चैटबॉट हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर देते हैं।

सर्वे 

ऐसे लोग ले सकेंगे सर्वे में भाग

इस अध्ययन के लिए ऐपल अमेरिका में 21 साल से अधिक उम्र के ऐपल इंटेलिजेंस इनेबल आईफोन 15 और iOS 26 या उससे नए वर्जन चल रहा अपग्रेड मॉडल वालों को आमंत्रित कर रही है।

कंपनी का लक्ष्य 12 महीने से अधिक समय तक चलने वाली इस स्टडी में 2 लाख तक प्रतिभागियों को शामिल करना है।

इस अध्ययन से वह पता लगाएगी कि वास्तविक क्लिनिकल ​डाटा द्वारा समर्थित AI उत्तर वास्तव में यूजर्स की मदद कैसे कर सकते हैं।

सुविधा 

ऐप पर क्या मिलेगी सुविधा? 

यह नया ऐप यूजर्स को ChatGPT या क्लाउड की तरह स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछने की सुविधा देगा।

इन सवालों के जवाब क्लिनिकल डाटा पर आधारित होंगे, जो 'द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन', 'जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन' और 'नेचर' जैसे स्रोतों से लिए गए होंगे।

ऐपल का कहना है कि यह ऐप रोजमर्रा के मेडिकल सवालों के आसान जवाब देने की कोशिश करेगा। यूजर्स इन जवाबों को रेट कर सकते हैं और प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

ADVERTISEMENT