एंथ्रोपिक के सब्सक्रिप्शन प्लांस की भारत में कीमत घोषित, अब भुगतान करना हुआ आसान
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक ने क्लाउड प्रो, मैक्स और टीम प्लान की भारतीय बाजार के लिए कीमतें पेश की हैं। इससे यूजर्स अमेरिकी डॉलर के बजाय भारतीय रुपये में भुगतान कर सकते हैं। इस कदम से विदेशी मुद्रा में भुगतान और अतिरिक्त विदेशी मुद्रा शुल्क की जरूरत खत्म हो गई है और अब सभी लिस्टेड कीमतों में GST भी शामिल है। इसके अलावा, क्लाउड का फ्री वर्जन भारत में उपलब्ध रहेगा।
क्लाउड प्रो
क्लाउड प्रो प्लान के लिए चुकानी होगी यह रकम
क्लाउड प्रो प्लान अब सालाना बिलिंग के साथ 2,000 रुपये/महीने में उपलब्ध है और मासिक बिलिंग चुनने पर 2,399 रुपये देने होंगे।
क्लाउड प्रो में डिफॉल्ट रूप से सोनेट 5 के साथ ओपस और फेबल 5 जैसे मॉडल भी उपलब्ध हैं।
सब्सक्राइबर्स को फ्री प्लान की तुलना में 5 गुना ज्यादा यूजेज लिमिट, रिसर्च मोड, अनलिमिटेड प्रोजेक्ट्स, मेमोरी, वेब सर्च, फाइल अपलोड, वॉयस मोड, क्लाउड कोड, क्लाउड डिजाइन, माइक्रोसॉफ्ट 365 इंटीग्रेशन, एक्सेल और पावरपॉइंट के लिए सपोर्ट मिलता है।
मैक्स और टीम प्लान
मैक्स और टीम प्लान की कितनी है कीमत?
कंपनी ने क्लाउड मैक्स 5x प्लान की कीमत 11,999 रुपये प्रति महीना है, जबकि क्लाउड मैक्स 20x की कीमत 23,999 रुपये/महीने है। दोनों प्लान में क्लाउड प्रो वाले ही फीचर्स मिलते हैं।
इसके साथ ही क्लाउड टीम स्टैंडर्ड प्लान की कीमत सालाना बिलिंग के साथ प्रति महीने 2,399 रुपये है, जबकि मासिक बिलिंग के लिए यह 2,999 रुपये प्रति यूजर है।
टीम प्रीमियम प्लान सालाना बिलिंग पर 11,999 रुपये प्रति महीने या मासिक बिलिंग पर 14,999 रुपये/महीने में उपलब्ध है।