एंथ्रोपिक क्लाउड को भारत में डाटा प्रोसेसिंग की सुविधा मिली, विस्तार को लेकर की घोषणा
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप एंथ्रोपिक ने सोमवार को भारत में अपने कामकाज को बढ़ाने का ऐलान किया। कंपनी ने कहा कि उसके क्लाउड AI मॉडल जल्द ही अमेजन बेडरॉक के जरिए भारत में ही इंफरेंस (डाटा प्रोसेसिंग) की सुविधा के साथ उपलब्ध होंगे। इस कदम से ग्राहकों की रिक्वेस्ट को भारत में मौजूद सर्वर पर प्रोसेस किया जा सकेगा। इससे उनको मदद मिलेगी, जिन्हें AI ऐप का इस्तेमाल करते समय संवेदनशील डाटा देश के भीतर ही रखना जरूरी होता है।
बढ़ावा
इन क्षेत्रों में होगा उपयोग
एंथ्रोपिक ने कहा कि भारत दुनियाभर में क्लाउड के सबसे बड़े बाजारों में से एक है, जहां कंपनियां तेजी से लोकल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए AI मॉडल का एक्सेस पाने की कोशिश कर रही हैं।
कंपनी ने कहा कि भारत-स्थित एंडपॉइंट बैंकिंग, इंश्योरेंस और सरकारी जैसे सेक्टर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी होगा, जहां डाटा लोकलाइजेशन की जरूरतें एक अहम बात हैं।
भारत में अपने विस्तार के तहत उसने नई एंटरप्राइज पार्टनरशिप की घोषणा की है।
लोकल टीम
भारत में करेगी लोकल टीम का विस्तार
कंपनी ने बताया कि भारत में उसके क्लाउड पार्टनर नेटवर्क के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं और उसका लक्ष्य देश में अपने पार्टनर इकोसिस्टम के जरिए 5,000 लोगों को सर्टिफाई करना है।
एंथ्रोपिक में भारत की प्रबंध निदेशक इरिना घोष ने कहा कि कंपनी अपनी लोकल टीम का विस्तार भी कर रही है, भारतीय भाषाओं में क्लाउड की क्षमताओं को बेहतर बना रही है और देशभर में पार्टनरशिप भी बना रही है।