एंथ्रोपिक के AI रिसर्चर ने दिया इस्तीफा, कंपनियों पर उठाए सवाल
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक के शोधकर्ता जैकब कॉक्सन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि एंथ्रोपिक और दूसरी AI कंपनियां ऐसे सिस्टम बनाने की दौड़ में शामिल हैं, जिन्हें भविष्य में नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। कॉक्सन ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 3 साल OpenAI और एंथ्रोपिक में AI के प्री-ट्रेनिंग रिसर्च पर काम कर चुके हैं।
वजह
AI की बढ़ती ताकत बनी वजह
कॉक्सन ने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि AI सिस्टम तेजी से ज्यादा शक्तिशाली हो रहे हैं।
उनके मुताबिक, आने वाले समय में ये सिस्टम कई काम इंसानों से बेहतर कर सकते हैं और साइबर हमलों जैसे खतरनाक काम भी कर सकते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां इन खतरों को समझने के बावजूद एक-दूसरे से आगे निकलने की दौड़ में लगी हैं।
उनका कहना है कि यह जल्दबाजी गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है।
सवाल
कंपनियों की दौड़ पर सवाल
कॉक्सन का कहना है कि AI कंपनियां खुद को बेहतर बनाने वाली सुपरइंटेलिजेंस तक जल्दी पहुंचना चाहती हैं।
उन्होंने चिंता जताई कि अगर कोई कंपनी पीछे रह गई, तो दूसरी कंपनी पहले ऐसी तकनीक विकसित कर सकती है। इसी डर के कारण कंपनियां जोखिम के बावजूद आगे बढ़ रही हैं।
कॉक्सन ने कहा कि इस दौड़ को रोकने के लिए AI मॉडल की क्षमताएं बढ़ाने पर अस्थायी रोक जैसे कड़े कदमों पर विचार किया जाना चाहिए।
राय
एंथ्रोपिक CEO की अलग राय
एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई पहले AI रेगुलेशन को लेकर अपनी अलग राय रख चुके हैं।
उनका कहना था कि सही नियम बड़ी AI कंपनियों की ताकत को सीमित कर सकते हैं और छोटे प्रतिस्पर्धियों को आगे बढ़ने का मौका दे सकते हैं। उन्होंने AI की शक्ति को कुछ कंपनियों या सरकारों तक सीमित रखने के बजाय निष्पक्ष नियम बनाने की बात कही थी।
कॉक्सन के बयान से AI सुरक्षा और नियंत्रण को लेकर बहस फिर तेज हुई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
I resigned from Anthropic today. I spent the last three years doing pretraining research at both OpenAI and Anthropic. Neither company is acting responsibly. They are racing straight to self-improving superintelligence and gambling with our lives. More thoughts below.
— Jacob Coxon (@hilbertspaess) September 9, 2026