एंथ्रोपिक यूरोपीय संघ में AI से बने कंटेंट में पेश करेगी छिपे हुए वॉटरमार्क
टेक्नोलॉजी
एंथ्रोपिक अपने क्लाउड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च कर रही है। इसके तहत AI द्वारा बनाई गई टेक्स्ट या फाइल्स में छिपे हुए मशीन-रीडेबल मार्क्स होंगे।
यह कदम यूरोपीय संघ (EU) के नए नियमों के अनुसार उठाया गया है, ताकि अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर AI द्वारा बनाई गई चीजों को पहचानना आसान हो सके।
कंटेंट पर वॉटरमार्क और मेटाडेटा मिलेंगे
EU में लॉन्च होने वाले क्लाउड मॉडल्स से जो टेक्स्ट बनेगा, उस पर अदृश्य वॉटरमार्क लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, जहां संभव होगा, क्लाउड द्वारा बनाई गई फाइल्स में डिजिटल सिग्नेचर वाला प्रोवेनेंस मेटाडेटा भी शामिल होगा। एंथ्रोपिक का कहना है कि AI कंटेंट को पहचानने के और भी तरीके जल्द ही बताए जाएंगे।