अनिल मेनन ने अंतरिक्ष से भेजा धरती और चांद का शानदार वीडियो
टेक्नोलॉजी
भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से एक बेहद शानदार टाइम-लैप्स वीडियो शेयर किया है।
इसमें धरती और चांद दोनों अंतरिक्ष में एक साथ तैरते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
करीब 45 सेकेंड के वीडियो में ओरियन नक्षत्र भी धीरे-धीरे ऊपर आता दिख रहा है, जिससे यह नजारा और भी अद्भुत लग रहा है।
15mm लेंस का किया इस्तेमाल
मेनन ने वीडियो को स्मूथ इफेक्ट देने के लिए 15mm लेंस और स्मार्ट कैमरा सेटिंग्स का प्रयोग किया। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खूब पसंद किया गया, जहां एक यूजर ने इसे शानदार बताया।