LOADING...
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ने में ली एंथ्रोपिक क्लाउड की मदद, रिपोर्ट में खुलासा
अमेरिका ने वेनेजुएला सैन्य अभियान में एंथ्रोपिक क्लाउड का उपयोग किया था

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ने में ली एंथ्रोपिक क्लाउड की मदद, रिपोर्ट में खुलासा

Feb 14, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने में अमेरिका के रक्षा विभाग ने एंथ्रोपिक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल क्लाउड का उपयोग किया गया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, क्लाउड की तैनाती एंथ्रोपिक की डाटा फर्म पलान्टिर टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी के माध्यम से हुई, जिसके प्लेटफॉर्म का उपयोग रक्षा विभाग और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा किया जाता है। यह पहला मौका है, जब किसी कमर्शियल AI का इस्तेमाल सैन्य अभियान में हुआ हो।

दबाव 

रक्षा विभाग बना रहा कंपनी पर दबाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा विभाग का OpenAI और एंथ्रोपिक जैसी दिग्गज कंपनियों पर दबाव है कि वे अपने AI टूल्स को क्लासिफाइड नेटवर्क पर उपलब्ध कराएं। साथ ही सेना यह भी चाहती है कि उनके लिए उपलब्ध कराए गए टूल्स पर वो रोक न हो, जो कि आम यूजर द्वारा AI का इस्तेमाल करते हुए लगाई जाती है। फिलहाल एंथ्रोपिक एक ऐसी कंपनी है, जिसका AI मॉडल थर्ड पार्टी के माध्यम से क्सालिफाइड नेटवर्क पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

टिप्पणी 

कंपनी ने दावे को लेकर क्या कहा?

अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा एंथ्रोपिक ने भी इस दावे को लेकर पुष्टि नहीं की है। कंपनी की नीतियों के अनुसार, क्लाउड का उपयोग हिंसा को बढ़ावा देने, हथियार विकसित करने या निगरानी करने के लिए प्रतिबंधित है। प्रवक्ता ने कहा, "हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते कि क्लाउड या किसी अन्य AI मॉडल का उपयोग किसी विशिष्ट ऑपरेशन के लिए किया गया था या नहीं।"

Advertisement