Page Loader
अमेजन म्यूजिक में जोड़ा गया AI फीचर, यूजर्स आसानी से बना सकेंगे प्लेलिस्ट 
अमेजन म्यूजिक में AI फीचर जोड़ा गया (तस्वीर: अनस्प्लैश)

अमेजन म्यूजिक में जोड़ा गया AI फीचर, यूजर्स आसानी से बना सकेंगे प्लेलिस्ट 

Apr 17, 2024
12:29 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज अमेजन अपने अलग-अलग सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को जोड़ रही है। कंपनी ने स्पॉटिफाई के साथ मिलकर अमेजन म्यूजिक के लिए AI-पावर्ड प्लेलिस्ट फीचर को बनाने की योजना बनाई है। वर्तमान में यह फीचर अमेरिका में iOS और एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस फीचर के साथ यूजर्स आसानी से अपनी प्लेलिस्ट बना सकते हैं। आने वाले दिनों में कंपनी इस फीचर को अन्य देशों में भी रोल आउट कर सकती है।

तरीका

कैसे बना कर सकते हैं प्लेलिस्ट?

अमेजन म्यूजिक ऐप अपडेट करने के बाद आपको होम स्क्रीन पर प्लेलिस्ट के लिए मेस्ट्रो नामक एक नया विकल्प दिखा देता है। नई प्लेलिस्ट बनाने के लिए यूजर्स प्लस बटन पर टैप करके भी टूल एक्सेस कर सकते हैं। अमेजन का सुझाव है कि आप मेस्ट्रो से रोबोट इमोजी की तरह लगने वाले गानों की प्लेलिस्ट बनाने के लिए कह सकते हैं। भविष्य में यूजर्स ध्वनियों, गतिविधियों और इमोजी के आधार पर भी अमेजन म्यूजिक में प्लेलिस्ट बना सकेंगे।

फीचर

स्पॉटिफाई में भी मिला AI फीचर

इस महीने की शुरुआत में म्यूजिक स्ट्रीमिंग दिग्गज स्पॉटिफाई ने यूनाइटेड किंगडम (UK) और ऑस्ट्रेलिया में प्रीमियम सदस्यों के लिए एक समान सुविधा शुरू की है। यह फीचर भी अमेजन म्यूजिक के मेस्ट्रो फीचर की तरह ही काम करता है। कंपनी ने कहा है कि इस फीचर में आपत्तिजनक भाषा और अनुचित संकेतों को रोकने के लिए उसके पास सुरक्षा उपाय हैं। इसके वैश्विक उपलब्धता को लेकर फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।