अमेजन ने भारत में लॉन्च किया एलेक्सा प्लस, कई भाषाओं में करेगा काम
क्या है खबर?
अमेजन ने बुधवार (16 सितंबर) को भारत में एलेक्सा प्लस लॉन्च किया। यह जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वॉयस असिस्टेंट बेहतर बातचीत, स्मार्ट होम कंट्रोल और ज्यादा स्वाभाविक बातचीत पर फोकस करते हुए बाजार में लाया गया है। कंपनी की भारत में वॉयस कमांड का ज्यादा इस्तेमाल, हिंग्लिश और कई भाषाओं के लिए सपोर्ट और AI असिस्टेंट के जरिए ग्राहकों के लिए और भी काम करने की संभावनाएं शामिल हैं।
योजना
रोजमर्रा के कामों लिए बेहतर बनाने की योजना
अमेजन में एलेक्सा इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष मिशेल बुट्टी ने कहा कि एलेक्सा के लिए अमेजन का व्यापक विजन एक ऐसे एम्बिएंट पर्सनल असिस्टेंट को बनाने पर केंद्रित है, जो ग्राहकों की रोजमर्रा की जिंदगी में और गहराई से घुल-मिल सके।
उन्होंने आगे कहा, "यह कोई अपडेट नहीं है। यह पूरी तरह से नई टेक्नोलॉजी है। इसे जेनरेटिव AI वाले ज्यादा शक्तिशाली लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर बनाया गया है, इसलिए अब यह कहीं ज्यादा स्मार्ट है।"
उपयोग
एलेक्सा के उपयोग में होगी वृद्धि
एलेक्सा इंडिया की कंट्री मैनेजर टीना सिदाना ने बताया कि पिछले साल भारतीयों ने एलेक्सा के साथ लगभग 9 अरब बार बातचीत की, जबकि स्मार्ट होम से जुड़ी बातचीत की संख्या लगभग 1.1 अरब थी।
एलेक्सा प्लस के साथ अमेजन को उम्मीद है कि ग्राहक कनेक्टेड डिवाइस को कंट्रोल करने और अप्लायंसेज चालू करने, पर्दे खोलने या म्यूजिक चलाने जैसे काम वॉयस कमांड के जरिए आसान से किए जा सकेंगे।