Page Loader
अगले साल से अमेजन बदलेगी नियम, केवल 5 डिवाइस पर उपयोग कर सकेंगे प्राइम अकाउंट
अगले साल से अमेजन बदलेगी नियम

अगले साल से अमेजन बदलेगी नियम, केवल 5 डिवाइस पर उपयोग कर सकेंगे प्राइम अकाउंट

Dec 20, 2024
01:00 pm

क्या है खबर?

वीडियो स्ट्रीमिंग दिग्गज अमेजन ने भारत में अपनी प्राइम मेंबरशिप शर्तों में बदलाव कर रही है। इस बदलाव के तहत जनवरी, 2025 से प्राइम मेंबर्स अब एक ही अकाउंट पर अधिकतम 5 डिवाइस पर प्राइम वीडियो देख सकेंगे, जिनमें 2 टीवी शामिल होंगे। अगर कोई सदस्य 2 से अधिक टीवी पर वीडियो देखना चाहता है, तो उसे तीसरे टीवी के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होगा। वर्तमान में 10 डिवाइस सीमा है।

डिवाइस

डिवाइस को आसानी से मैनेज कर सकेंगे यूजर्स

यह नया बदलाव अमेजन के प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन सेवा के लिए महत्वपूर्ण है। यूजर्स अपने डिवाइस को प्राइम वीडियो के सेटिंग पेज पर आसानी से प्रबंधित कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि 2024 की कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज की जाएंगी और 2025 में और भी नए कंटेंट उपलब्ध कराए जाएंगे। अमेजन उम्मीद कर रही है कि इन बदलावों से ग्राहकों का अनुभव और बेहतर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट