
धरती की तरफ बढ़ रहा 210 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, जानिए क्या होगा खतरा
क्या है खबर?
नासा ने एक विमान के आकार का एस्ट्रोयड पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह हमारे गृह से बचकर निकल जाएगा। इस कारण खतरे की कोई बात नहीं है। इसके बावजूद एजेंसी इस घटना पर निगरानी बनाए हुए है। यह 2018 BY6 एस्ट्रोयड शनिवार (19 जुलाई) को पृथ्वी के पास से गुजरेगा। आकार में यह लगभग 210 फीट व्यास का है और यह 26,700 किमी/घंटा की गति से आएगा।
दूरी
कितनी दूरी से गुजरेगा एस्ट्रोयड?
एस्ट्रोयड पृथ्वी के 32.7 लाख किलोमीटर के दायरे में आएगा। यह काफी दूर है, लेकिन खगोलीय दृष्टि से इसे पृथ्वी के बहुत करीब माना जाता है। यह एटन समूह का है, जिसमें वे उल्का पिंड शामिल हैं, जो अक्सर पृथ्वी के रास्ते में आते हैं। नासा का कहना है कि इससे कोई खतरा नहीं है। किसी एस्ट्रोयड को जोखिम भरा मानने के लिए उसे 74 लाख किलोमीटर के दायरे आना और 85 मीटर से ज्यादा चौड़ा होना चाहिए।
आवश्यकता
क्यों जरूरी है निगरानी?
2018 BY6 भले ही कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा, लेकिन फिर भी वैज्ञानिक इस पर कड़ी नजर रखेंगे, क्योंकि कक्षा में एक छोटा-सा बदलाव कुछ अलग कर सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) पहले से ही आगे की सोच रही है। अब उसका ध्यान एक बहुत बड़े एस्ट्रोयड अपोफिस पर है, जिसके 2029 में पृथ्वी के करीब से गुजरने की उम्मीद है। इसके लिए वह दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।