कैसे डिजिटल नोमैड्स का काम आसान बना रहा AI? जानिए इसमें उपयोगी टूल्स
क्या है खबर?
डिजिटल नोमैड्स वे पेशेवर हैं, जो तकनीक का उपयोग करके स्थान की परवाह किए बिना (रिमोटली) काम करते हैं। ये लोग लैपटॉप और इंटरनेट के माध्यम से दुनियाभर में घूमते हुए घर या ऑफिस से बंधे बिना अपनी आजीविका कमाते हैं। दुनिया के अलग-अलग टाइम जोन और लोकेशन से कई कामों को एक साथ संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यहीं पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स काम आते हैं। आइये जानते हैं डिजिटल नोमैड्स के लिए उपयोगी टूल्स कौनसे हैं।
#1
क्लॉकवाइज और कैलेंडली से शेड्यूल बनाना
क्लॉकवाइज एक AI टूल है, जो टीम के कैलेंडर को बेहतर बनाता है। यह मीटिंग के लिए खाली स्लॉट ढूंढता है और स्मार्ट तरीके से शेड्यूल मैनेज करता है। इसकी मदद से डिजिटल नोमैड्स दुनियाभर में कहीं से भी काम करते हुए भी किसी तरह की दिक्कत से बच सकते हैं। इसे कैलेंडली के साथ इस्तेमाल किया जाए तो मीटिंग बुक करने की प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है। यह टूल मीटिंग के लिए सबसे सही समय सुझाता है।
#2
नोशन AI और ट्रेलो से काम का मैनेजमेंट
नोशन AI बिखरे हुए नोट्स को व्यवस्थित प्लान में बदल देता है। यह कंटेंट का सार बताता है और अपने आप टू-डू लिस्ट या प्रोजेक्ट की टाइमलाइन बना देता है। यह उन डिजिटल नोमैड्स के लिए बहुत सही है, जो एक ही डैशबोर्ड से अपने निजी और बिजनेस के सभी कामों को संभालते हैं। ट्रेलो भी AI-पावर्ड बटलर ऑटोमेशन फीचर के साथ इसमें मदद करता है। फीचर नियमों, कमांड्स और बार-बार होने वाले कामों को आसानी से निपटाता है।
#3
ChatGPT से लेकर परप्लेसिटी तक: लिखने में मदद
ChatGPT ईमेल लिखने, प्रपोजल का ड्राफ्ट बनाने और आइडिया सोचने में तेजी से मदद करता है। यह मोबाइल ऐप के जरिए ऑफलाइन भी काम करता है, जो उन जगहों के लिए बहुत अच्छा है जहां इंटरनेट की दिक्कत रहती है। परप्लेक्सिटी किसी भी विषय की गहराई में जाने और विस्तार से जवाब पाने के लिए शानदार है। एंथ्रोपिक का क्लाउड टूल एडवांस दस्तावेज विश्लेषण और डाटा विजुअलाइजेशन की सुविधा देता है।
#4
ओट्टर डॉट AI से मीटिंग की क्षमता बढ़ाना
ओट्टर डॉट AI अपने स्मार्ट समरीज फीचर से मीटिंग्स को ज्यादा असरदार बनाता है। यह टूल कॉल्स को सही-सही लिखता है। साथ ही डेडलाइन को भी हाइलाइट करता है और एक्शन आइटम को भी बिल्कुल सही निकालता है। इस वजह से यह अलग-अलग टाइम जोन में काम करने वाली ग्लोबल टीमों के लिए बहुत अच्छा है, जो बिना किसी परेशानी या देरी के एक-दूसरे से जुड़ने के तरीके खोज रहे हैं।