पर्यावरण के अनुकूल आर्किटेक्चर को बदल रहे हैं AI टूल्स
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर्यावरण के अनुकूल आर्किटेक्चर में एक बड़ा बदलाव ला रहा है। इसकी मदद से आर्किटेक्ट डिजाइन स्टेज पर ही बिल्डिंग की ऊर्जा की खपत को बेहतर कर पाते हैं, टिकाऊ सामग्री चुन पाते हैं और पर्यावरणीय प्रभाव का अंदाजा लगा पाते हैं। टूल्स बड़े डाटासेट का विश्लेषण करते हैं और टिकाऊ डिजाइन के सुझाव देते हैं। इससे कार्बन उत्सर्जन और परिचालन लागत कम होती है। आइये जानते हैं AI पर्यावरण अनुकूल आर्किटेक्चर बनाने में कैसे उपयोगी हैं।
#1
डिजाइन बेहतर बनाने के लिए रियल-टाइम सिमुलेशन
ऑटोडेस्क फोर्मा जैसे AI संचालित प्लेटफॉर्म शुरुआती डिजाइन चरण में ही सूरज की रोशनी, हवा, ऊर्जा और शोर के रियल-टाइम सिमुलेशन देते हैं। इससे आर्किटेक्ट्स ऐसे परिदृश्य देख पाते हैं, जिनसे पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सके। रेविट जैसे टूल्स के साथ इनका आसानी से जुड़ जाना, डिजाइन टीम्स को बिल्कुल शुरुआत से ही सूचित निर्णय लेने का मौका देता है, जिससे टिकाऊपन बढ़ता है और पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचता है।
#2
कुशल इमारतों के लिए पर्यावरण विश्लेषण
कोव डॉट टूल जैसे टूल्स रियल-टाइम पर्यावरण विश्लेषण के साथ-साथ पैरामीट्रिक ऑप्टिमाइजेशन भी प्रदान करते हैं। इनसे ऊर्जा मॉडलिंग प्रोसेस आसान हो जाती है, जिससे कुशल इमारत डिजाइन के लिए डाटा-आधारित निर्णय आसानी से लिए जा सकते हैं। ये टूल्स संभावित ऊर्जा बचत और प्रदर्शन में सुधार के बारे में गहरी जानकारी देते हैं, जिसकी मदद से आर्किटेक्ट्स ऐसी बिल्डिंग्स बना पाते हैं, जो इको-फ्रेंडली भी होती हैं और लागत में भी किफायती पड़ती हैं।
#3
जीवनचक्र मूल्यांकन के साथ सामग्री चयन
सामग्री चयन और जीवनचक्र मूल्यांकन के लिए टेली जैसे AI टूल्स सीधे रीवेट जैसे डिजाइन सॉफ्टवेयर में ही सामग्री प्रभाव का आकलन करते हैं। EC3 टूल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स में अंतर्निहित कार्बन कम करने के लिए लो-कार्बन विकल्प की आपस में तुलना करता है। इन आकलन से आर्किटेक्ट्स ऐसी सामग्री चुन पाते हैं, जो किसी बिल्डिंग के समग्र टिकाऊपन प्रोफाइल को और बेहतर बनाते हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।
#4
AI जानकारी की मदद से साइट की क्षमता का अधिकतम उपयोग
स्पेसमेकर AI सूरज की रोशनी की पहुंच, हवा के प्रवाह का पैटर्न और स्थान का उपयोग जैसे फैक्टर्स को ऑप्टिमाइज करके किसी साइट की क्षमता का पूरा इस्तेमाल करता है। इसके अलावा, अर्बनको बिल्डिंग के उपयोग के बाद के विश्लेषण भी प्रदान करता है, जिससे समय के साथ उसकी ऊर्जा प्रदर्शन को बेहतर बनाया जा सके। इन जानकारियों से यह सुनिश्चित होता है कि बिल्डिंग्स न सिर्फ टिकाऊ तरीके से बनें, बल्कि जीवनचक्र में कुशलता से काम भी करती रहे।
#5
टिकाऊपन के लिए ऊर्जा प्रणालियों का ऑटोमेशन
ब्रेनबॉक्स AI मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करके HVAC एडजस्टमेंट्स को ऑटोमेट करता है, जिससे परिचालन के दौरान ऊर्जा खपत में काफी कमी आती है। आइडियल हाउस डिजाइंस जैसे ऐप पर इको-फ्रेंडली फ्लोर प्लान तैयार किए जाते हैं। इनमें प्राकृतिक रोशनी का खूब इस्तेमाल होता है, टिकाऊ सामग्री लगती हैं और संसाधन कुशल लेआउट होते हैं। ये सभी उपाय पूर्वानुमानित मॉडलिंग, फॉल्ट डिटेक्शन सिस्टम और नवीकरणीय ऊर्जा के इंटीग्रेशन को संभव बनाते हैं।