AI, सेमीकंडक्टर और क्वांटम कंप्यूटिंग इस सदी के भविष्य को देंगे आकार- फडणवीस
क्या है खबर?
नागपुर की रामदेवबाबा यूनिवर्सिटी में एनवीडिया के सहयोग से बने 'AI सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस' का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आने वाली सदी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और क्वांटम कंप्यूटिंग के नाम होगी। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से नई तकनीकों को अपनाने और नौकरी के काबिल, आधुनिक हुनर वाले लोग तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "AI, सेमीकंडक्टर और क्वांटम कंप्यूटिंग इस सदी के भविष्य को आकार देंगे।"
बदलाव
शिक्षा में बदलाव पर दिया जोर
फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार शिक्षण संस्थानों को नौकरी के बाजार और हो रहे बदलावों पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करती है।
उन्होंने सिर्फ ग्रेजुएट नहीं, बल्कि ऐसे कुशल और काम के लायक मानव संसाधन तैयार करने पर जोर दिया, जो नौकरी पाने के काबिल हों।
आगे कहा, "जिस तेजी से टेक्नोलॉजी बदल रही है और कारोबार में बदलाव आ रहा है, मुझे लगता है कि यह सही समय है कि शिक्षा प्रणाली सभी नई टेक्नोलॉजी को अपनाए।"
असर
AI का नौकरियों पर पड़ेगा असर
उन्होंने AI के एक बड़े टेक विशेषज्ञों के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया, जिन्होंने उन्हें बताया कि अगले 1,000 दिनों में बाजारमें 75 प्रतिशत नौकरियों का स्वरूप बदल जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि नौकरियां खत्म हो जाएंगी, बल्कि AI के विकास के कारण उनका स्वरूप बदल जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की 'महाविस्तार' ऐप पहल, जो खेती के लिए बनाई गई AI-आधारित ऐप है।