LOADING...
AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 आज से होगा शुरू, प्रधानमंत्री ने कही ये बात
AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 आज से होगा शुरू

AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 आज से होगा शुरू, प्रधानमंत्री ने कही ये बात

Feb 16, 2026
09:06 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में खुद की नई पहचान स्थापित करने के लिए भारत आज (16 फरवरी) से दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट 2026 आयोजित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का शुभारंभ करेंगे। यह समिट इनक्लूसिव, जिम्मेदार और सुरक्षित AI विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। सरकार, उद्योग जगत, स्टार्टअप और बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे।

क्षेत्र

कई अहम क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस

समिट में रोड सेफ्टी, रोजगार, न्याय व्यवस्था और कृषि जैसे अहम क्षेत्रों में AI के उपयोग पर चर्चा होगी। सड़क सुरक्षा के लिए डाटा आधारित समाधान, दुर्घटना विश्लेषण और सुरक्षित यातायात मॉडल पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, शिक्षा और भविष्य की नौकरियों में AI की भूमिका पर भी मंथन होगा। न्याय प्रणाली में केस मैनेजमेंट, पारदर्शिता और तेज फैसलों के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर भी खास जोर रहेगा।

एक्सपो

एक्सपो में दिखेंगी 300 से ज्यादा झलकियां

AI इंपैक्ट एक्सपो में 300 से अधिक प्रदर्शनी पवेलियन और लाइव डेमो पेश किए जाएंगे। इसमें 600 से ज्यादा स्टार्टअप और 13 देशों के पवेलियन शामिल होंगे, जो अपने नवाचारों को पेश करेंगे। कार्यक्रम को 'पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस' थीम के तहत तैयार किया गया है। यहां नई तकनीक, रिसर्च प्रोजेक्ट और व्यावहारिक समाधान विस्तार से दिखाए जाएंगे। वैश्विक टेक कंपनियां, शोध संस्थान और नीति निर्माता एक मंच पर मिलकर सहयोग के नए रास्ते और साझेदारी के अवसर तलाशेंगे।

Advertisement

महत्वता

ग्लोबल साउथ के लिए बड़ा मंच

यह समिट ग्लोबल साउथ में आयोजित पहली बड़ी AI बैठक मानी जा रही है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है जो मानव हित, पर्यावरण सुरक्षा और संतुलित विकास को प्राथमिकता दे। इससे पहले कई देशों में सार्वजनिक विचार-विमर्श सत्र और परामर्श बैठकें आयोजित की गई थीं। समिट का मकसद AI को समाज के लिए उपयोगी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है, ताकि तकनीक का लाभ हर वर्ग तक समान रूप से पहुंच सके।

Advertisement

संदेश

प्रधानमंत्री का संदेश और भारत का आत्मविश्वास

उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए कहा कि AI इंपैक्ट एक्सपो भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने लिखा कि दुनियाभर से विशेषज्ञों का भारत आना देश की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दिखाता है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत श्लोक "दाने तपसि शौचं च..." का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत प्रतिभा और ज्ञान से समृद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा शक्ति भारत को विज्ञान और तकनीक में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें प्रधानमंत्री का पोस्ट

Advertisement