LOADING...
'धुरंधर 2' देखने से खुद को रोक नहीं पाए प्रभास-संदीप रेड्‌डी वांगा, देखिए वायरल तस्वीर
'धुरंधर 2' देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्‌डी वांगा

'धुरंधर 2' देखने से खुद को रोक नहीं पाए प्रभास-संदीप रेड्‌डी वांगा, देखिए वायरल तस्वीर

Apr 09, 2026
10:58 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की सफलता के चर्चे पूरे देश में फैले हैं। दर्शक ही नहीं, बल्कि फिल्मी सितारे भी सिनेमाघरों में पहुंचकर फिल्म को देखने से खुद को नहीं रोक रहे। इसी बीच, सुपरस्टार प्रभास की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उन्हें सिनेमाघर में बैठकर 'धुरंधर 2' का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ 'स्पिरिट' के निर्देशक संदीप रेड्‌डी वांगा भी नजर आए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल तस्वीर

शूटिंग

शूटिंग से समय निकालकर 'धुरंधर 2' देखने पहुंचे निर्देशक और अभिनेता

निर्देशक वांगा आगामी फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें मुख्य अभिनेता प्रभास हैं। हालांकि, काम से ब्रेक लेकर दोनों ने एक दिन सिनेमाघर में बिताया और 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग देखी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रभास और वांगा सबसे पीछे की सीट पर बैठे हैं। प्रभास की उपस्थिति सिनेमाघर में ऐसे वक्त में हुई है, जब 'धुरंधर 2' ने 1,041.27 करोड़ कमाते हुए 'बाहुबली 2' (1,030.42 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement