LOADING...
50 प्रमुख मंत्रालयों में स्थापित होंगी AI क्यूरेशन यूनिट, जानिए क्या होगा इसका काम
MeitY मंत्रालय 50 AI क्यूरेशन यूनिट स्थापित करेगा

50 प्रमुख मंत्रालयों में स्थापित होंगी AI क्यूरेशन यूनिट, जानिए क्या होगा इसका काम

Mar 23, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

सरकार का इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) विभिन्न सरकारी विभागों में 50 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्यूरेशन यूनिट स्थापित करने की योजना को गति दे रहा है। ये टीमें स्वास्थ्य सांख्यिकी, फसल सर्वेक्षण और मानचित्र जैसे गैर-व्यक्तिगत सरकारी डाटा की छानबीन करके इंडिया AI डाटासेट प्लेटफॉर्म (AI कोष) के लिए उपयोगी डाटासेट खोजेंगी। यह परियोजना लगभग 2 साल पहले शुरू हुई, लेकिन कुछ मंत्रालयों के अपने सिस्टम होने के कारण इसमें देरी हुई। अब शेष 20 यूनिट जल्द शुरू होंगी।

मकसद 

इस कारण बनाई जा रही यूनिट 

MeitY के एक अधिकारी ने कहा, "सरकार स्वास्थ्य सांख्यिकी, कृषि सर्वेक्षण, भौगोलिक मानचित्र जैसे प्रमुख क्षेत्रों सहित विविध डाटासेट पर ध्यान केंद्रित कर रही है।" उन्होंने आगे कहा, "अक्सर बिखरे हुए इन डाटा को ढूंढना, छांटना और उन्हें AI मॉडल के लिए उपलब्ध कराना एक प्रमुख लक्ष्य रहा है, जिससे अनूठे एप्लिकेश प्राप्त किए जा सकें।" अधिकारियों ने बताया कि कुछ मंत्रालयों के विरोध के कारण क्यूरेशन यूनिट स्थापित करने की पहल धीमी गति से आगे बढ़ी है।

फायदा 

डाटा को एक जगह लाने का क्या होगा फायदा?

इन सभी बिखरे हुए डाटासेटों को एकसाथ लाकर मंत्रालय को उम्मीद है कि वह ऐसे बेहतर AI मॉडल तैयार कर पाएगा, जो स्वास्थ्य सेवा, कृषि और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में बेहतर सार्वजनिक सेवाएं और अधिक जानकारीपूर्ण निर्णय लेने में बदलाव ला सकें। एक अधिकारी के अनुसार, वास्तविक दुनिया पर प्रभाव डालने वाले AI मॉडल बनाने के लिए इस जानकारी को संयोजित करना महत्वपूर्ण है। यह भारत के सुशासन और नवाचार के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के प्रयासों का हिस्सा है।

Advertisement