AI आधारित साइबर हमलों ने कमजोर सुरक्षा की खोली पोल, UK ने दी चेतावनी
क्या है खबर?
यूनाइटेड किंगडम (UK) सरकार की साइबर सुरक्षा यूनिट का कहना है कि हाल के महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित साइबर हमलों में काफी वृद्धि देखी गई है। हैकर्स अब सिस्टम और नेटवर्क में सेंध लगाने के लिए कमियों को खोजने और उनका फायदा उठाने के वास्ते ऑटोनॉमस हैकिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही इनमें से कई हमलों को बुनियादी साइबर सुरक्षा उपायों और सर्वोत्तम तरीकों को अपनाकर रोके जाने का दावा किया है।
उपयोग
साइबर हमले में ऐसे टूल्स का हुआ इस्तेमाल
UK के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (NCSC) ने बताया कि सितंबर से ऐसे कई साइबर मामले सामने आए हैं, जिनमें ऑटोनॉमस हैकिंग टूल्स का इस्तेमाल किया गया।
इनमें वे 'पेनिट्रेशन टेस्टिंग' टूल्स भी शामिल हैं, जिनका उपयोग आमतौर पर सुरक्षा टीमें अपनी साइबर सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए करती हैं।
यूनिट ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इन घटनाओं के कारण कई संगठनों के सिस्टम में अनधिकृत घुसपैठ हुई और कामकाज ठप हो गया।
ओपन-सोर्स
ओपन-सोर्स मॉडल ने किया आसान
NCSC का कहना है कि जिन कमजोरियों का फायदा उठाया जा रहा है, उनमें से कोई भी नई नहीं है, लेकिन जिस तेजी से ये AI टूल आसान हैक को अंजाम दे पा रहे हैं, उसमें बदलाव आया है।
AI से जुड़े साइबर हमलों में बढ़ोतरी इस साल की शुरुआत में आर्टेक्स और केर्न जैसे ओपन-सोर्स पेनिट्रेशन टेस्टिंग टूल के जारी होने के समय के साथ मेल खाती है।
इन्हें कोई भी बिना किसी खर्च के इस्तेमाल कर सकता है।