Loading...
TCS के बाद HCL टेक ने डाटा लीक के दावों को नकारा, जानिए क्या कहा
HCL टेक को जांच में डाटा लीक के सबूत नहीं मिले हैं

TCS के बाद HCL टेक ने डाटा लीक के दावों को नकारा, जानिए क्या कहा

Aug 11, 2026
07:09 pm

क्या है खबर?

दिग्गज IT सर्विस कंपनी HCL टेक्नोलॉजीज ने एक हैकर ग्रुप के डाटा लीक (डाटा ब्रीच) के आरोपों से इनकार किया है। कंपनी ने कहा कि शुरुआती जांच में उसके सिस्टम या क्लाइंट एनवायरनमेंट से छेड़छाड़ का कोई सबूत नहीं मिला है। यह स्पष्टीकरण उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें एक हैकर ग्रुप ने दावा किया था कि उसने HCL टेक से कर्मचारियों से जुड़ी कुछ जानकारी हासिल कर ली है।

जांच 

जांच में यह आया सामने 

कंपनी ने कहा कि जांच से पता चला कि जिस डाटा की बात हो रही है, वह सीमित हो सकता है और कई साल पुराना हो सकता है।

इस बात पर भी जोर दिया कि उसके सिस्टम में सेंध लगने या क्लाइंट्स के साथ किसी तरह की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है।

एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "हालांकि, कंपनी आगे की जांच कर रही है और इस मामले में कोई भी अहम जानकारी मिलने पर उसकी सूचना दी जाएगी।"

TCS

TCS ने दिया था यह स्पष्टीकरण 

यह स्पष्टीकरण प्रतिद्वंद्वी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा साइबर सुरक्षा से जुड़े इसी तरह के अलर्ट की जानकारी देने के एक दिन बाद आया है।

उसको कुछ कर्मचारियों की जानकारी लीक होने की आशंका के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन उसे सिस्टम या कस्टमर एनवायरनमेंट में सेंध लगने का कोई सबूत नहीं मिला।

TCS के अनुसार, अलर्ट में जिस डाटा का जिक्र है, वह 4 साल से ज्यादा पुराना लगता है और इसमें कर्मचारियों की बुनियादी जानकारी है।

ADVERTISEMENT