एडोब ने की फायरफ्लाई के लिए नए AI फीचर्स की घोषणा
क्या है खबर?
एडोब ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म एडोबी फायरफ्लाई के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है। कंपनी का मकसद एक ही जगह पर कई AI टूल्स और मॉडल्स को जोड़कर क्रिएटिव काम को आसान बनाना है। अब यूजर बिना प्लेटफॉर्म बदले कंटेंट बना, एडिट और बेहतर कर सकते हैं। इस अपडेट से वीडियो और इमेज जेनरेशन पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा, जिससे क्रिएटर्स को काम करने में काफी सुविधा मिलेगी।
सुविधा
कस्टम AI मॉडल्स की नई सुविधा
फायरफ्लाई में कस्टम AI मॉडल्स को पब्लिक बीटा में लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से यूजर अपनी इमेज के आधार पर AI को ट्रेन कर सकते हैं और खास स्टाइल या लुक तैयार कर सकते हैं। यह फीचर डिजाइन, कलर और लाइटिंग को एक जैसा बनाए रखने में मदद करता है। खास बात यह है कि ये मॉडल्स प्राइवेट रहते हैं, जिससे यूजर का डाटा सुरक्षित रहता है और कोई जानकारी बाहर शेयर नहीं होती।
मॉडल्स
30 से ज्यादा AI मॉडल्स का सपोर्ट
अब फायरफ्लाई में एडोब के साथ गूगल, OpenAI और अन्य कंपनियों के 30 से ज्यादा AI मॉडल्स का सपोर्ट मिल रहा है। हर मॉडल अलग काम के लिए बनाया गया है, जैसे वीडियो बनाना या फोटो को असली जैसा दिखाना। यूजर एक मॉडल से कंटेंट बना सकते हैं और दूसरे से उसे बेहतर कर सकते हैं। इससे पूरा काम एक ही जगह पर आसानी से पूरा किया जा सकता है।
काम
नए टूल्स से आसान हुआ काम
एडोब ने कई सारे नए टूल्स भी जोड़े हैं, जैसे क्विक कट फीचर जो वीडियो को जल्दी तैयार ड्राफ्ट में बदल देता है। इसके अलावा, फोटो एडिटिंग टूल्स को भी बेहतर किया गया है। कंपनी ने चैट के जरिए काम करने वाले AI फीचर्स भी बढ़ाए हैं, जिससे यूजर आसानी से निर्देश देकर काम कर सकते हैं। इन सभी बदलावों से क्रिएटिव काम और तेज, आसान और बेहतर हो जाएगा।