LOADING...
इंस्टाग्राम के इंस्टेंट्स फीचर में गलती से भेज दिया फोटो? जानिए कैसे करें डिलीट
इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नया इंस्टेंट्स फीचर शुरू किया

इंस्टाग्राम के इंस्टेंट्स फीचर में गलती से भेज दिया फोटो? जानिए कैसे करें डिलीट

May 18, 2026
09:41 am

क्या है खबर?

इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नया इंस्टेंट्स फीचर शुरू किया है, जिससे लोग दोस्तों के साथ जल्दी गायब होने वाली फोटो शेयर कर सकते हैं। यह फीचर अब भारत समेत कई देशों में दिखाई देने लगा है। हालांकि, बहुत से यूज़र्स इसके काम करने का तरीका समझ नहीं पा रहे हैं। कई लोगों से गलती से फोटो भी शेयर हो गई हैं, क्योंकि यह फीचर सामान्य पोस्ट और स्टोरी से अलग तरीके से काम करता है।

काम

ऐसे काम करता है नया इंस्टेंट्स फीचर

इंस्टेंट्स फीचर इंस्टाग्राम के DM सेक्शन में दिखाई देता है। यूजर जब इनबॉक्स में फोटो स्टैक आइकन पर टैप करते हैं, तो ऐप सीधे कैमरा स्क्रीन खोल देता है। यहां "फ्रेंड्स' और 'क्लोज फ्रेंड्स' का विकल्प मिलता है। समस्या यह है कि यह फीचर पहले से 'फ्रेंड्स' पर सेट रहता है। ऐसे में फोटो क्लिक करते ही वह तुरंत शेयर हो जाती है। इसी वजह से कई यूजर्स बिना समझे अपनी तस्वीरें दूसरों को भेज परेशान हो रहे हैं।

तरीका

गलती से भेजी फोटो ऐसे करें वापस

अगर गलती से फोटो शेयर हो जाए, तो अनडू ऑप्शन है। फोटो भेजने के तुरंत बाद नीचे 'अनडू' का बटन दिखाई देता है, जिस पर जल्दी टैप करके फोटो वापस ली जा सकती है। अगर ऑप्शन छूट जाए, तो यूजर इंस्टेंट्स कैमरा सेक्शन में जाकर ऊपर दिए चार बॉक्स वाले आइकन पर टैप कर सकते हैं। वहां आर्काइव में जाकर शेयर की गई फोटो डिलीट करने पर वह उन लोगों तक नहीं पहुंचेगी जिन्होंने अभी तक उसे देखा नहीं है।

Advertisement

अन्य

इंस्टेंट्स फीचर बंद करने का तरीका

अगर आप इंस्टेंट्स फीचर इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप इसे पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं। इसके लिए इंस्टाग्राम प्रोफाइल में जाकर तीन लाइन वाले मेन्यू को खोलना होगा। फिर सेटिंग्स में जाकर 'कंटेंट प्रेफरेंसेस' विकल्प चुनना होगा। यहां 'हाइड इंस्टेंट्स इन इनबॉक्स' का टॉगल ऑन करने पर यह फीचर इनबॉक्स से हट जाएगा। यूजर चाहें तो इनबॉक्स में इंस्टेंट्स सेक्शन को दबाकर दाईं ओर स्वाइप करके कुछ समय के लिए इसे रोक भी सकते हैं।

Advertisement