Loading...
दिल्ली के व्यक्ति ने ChatGPT की मदद से स्कैमर को ही फंसाया, जानिए क्या है मामला
दिल्ली के व्यक्ति ने ChatGPT की मदद ठगी की घटना को रोक दिया

दिल्ली के व्यक्ति ने ChatGPT की मदद से स्कैमर को ही फंसाया, जानिए क्या है मामला

Nov 29, 2026
06:39 pm

क्या है खबर?

दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने ChatGPT का इस्तेमाल करके एक ठग को उसी के जाल में फंसा दिया। यह ठग खुद को उसका कॉलेज सीनियर और एक IAS अधिकारी बताकर फर्नीचर की फर्जी बिक्री के जरिए ठगने की कोशिश कर रहा था। उस व्यक्ति ने रेडिट पोस्ट में इस घटना के बारे में बताया। उसने कहा कि उसने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट का इस्तेमाल करके एक वेब पेज बनाया, जिससे स्कैमर की लोकेशन और फोटो का पता चल गया।

शुरुआत 

फेसबुक पर मैसेज से हुई शुरुआत

उस व्यक्ति को फेसबुक पर एक मैसेज मिला, जो उसके सीनियर के नाम से बने अकाउंट से आया था।

मैसेज भेजने वाले ने कम कीमत पर फर्नीचर और घरेलू सामान देने की पेशकश की और कहा कि ये सामान उसके CRPF अधिकारी दोस्त का है, जिसका ट्रांसफर हो गया है।

शक होने पर उसने व्हाट्सऐप के जरिए अपने सीनियर से संपर्क किया। जिसने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा था और वह अकाउंट फर्जी था।

तरीका 

ऐसे निकाला ठग को पकड़ने का तरीका 

बाद में एक दूसरे नंबर से उस व्यक्ति से संपर्क किया गया। इसकी प्रोफाइल फोटो में सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति दिख रहा था, और भेजने वाले ने उसे QR कोड स्कैन करके भुगतान करने के लिए कहा।

पैसे देने के बजाय उस व्यक्ति ने ChatGPT की मदद से किसी पेमेंट पोर्टल जैसा पेज बनाया।

इसको इस तरह सेट किया कि यह उसकी GPS लोकेशन और IP एड्रेस रिकॉर्ड कर ले और फ्रंट कैमरे से उसकी फोटो ले ले।

ADVERTISEMENT

माफी 

स्कैमर ही मांगने लगा माफी 

उसने यह लिंक स्कैमर को भेजा और कहा कि इस पर QR कोड अपलोड करने से पेमेंट जल्दी हो जाएगी।

जैसे ही स्कैमर ने उस पेज को खोला उसने उसके कोऑर्डिनेट्स और IP एड्रेस को रिकॉर्ड कर लिया और उसकी एक सेल्फी भी ले ली।

इसके बाद उस व्यक्ति ने स्कैमर को उसी की फोटो और लोकेशन वापस भेज दी। फिर वह जालसाज कई अलग-अलग नंबरों से फोन करने लगा और माफी मांगने लगा।

ADVERTISEMENT

बचाव 

धोखाधड़ी से ऐसे करें बचाव 

भारत में स्कैमर्स अक्सर खुद को रक्षा या सरकारी अधिकारी बताकर अपना ट्रांसफर होने का बहाना देते हैं और सस्ते में सामान बेचने का लालच देकर UPI के जरिए एडवांस पेमेंट की मांग करते हैं।

यूजर्स को ऐसे ऑफर्स की पुष्टि सीधे उस व्यक्ति से करनी चाहिए, जिसका नाम लिया गया है और अनजान लोगों के QR कोड को स्कैन करने से बचना चाहिए।

धोखाधड़ी की रिपोर्ट cybercrime.gov.in पर या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की जा सकती है।

ADVERTISEMENT