Page Loader
ICEA का दावा, 2023 में लॉन्च होने वाले 80 प्रतिशत स्मार्टफोन होंगे 5G सक्षम
2023 में लॉन्च होने वाले 80 प्रतिशत स्मार्टफोन 5G सक्षम होंगे (तस्वीर: अनस्प्लैश)

ICEA का दावा, 2023 में लॉन्च होने वाले 80 प्रतिशत स्मार्टफोन होंगे 5G सक्षम

Dec 27, 2022
09:15 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 1 अक्टूबर को देश में 5G सेवा लॉन्च की थी।आज देश के 50 से अधिक शहरों में 5G सेवा उपलब्ध है। वहीं अब इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) के अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने कहा कि 2023 के अंत तक देश में लॉन्च होने वाले 70 से 80 प्रतिशत नए स्मार्टफोन 5G होंगे। गौरतलब है कि टेलीकॉम कंपनियां 2023 के अंत या 2024 की शुरूआत तक पूरे देश में 5G सेवा शुरू कर देंगी।

जानकारी

2028 तक भारत में होंगे 69 करोड़ 5G यूजर्स

5G तकनीक ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के लिए बड़े अवसर प्रदान किए हैं। एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, 2028 तक भारत में 69 करोड़ 5G यूजर्स होंगे जो कुल मोबाइल सब्सक्रिप्शन का लगभग 53 प्रतिशत हिस्सा होगा। 5G के साथ-साथ भारतीय सेमीकंडक्टर बाजार भी आगे बढ़ रहा है। ICEA के अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने कहा कि भारतीय सेमीकंडक्टर बाजार 2020 में 1,500 करोड़ डॉलर का था और 2023 तक इसके 6,300 करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।