रिमोट वर्क को और बेहतर बनाने वाले 5 AI टूल्स
क्या है खबर?
रिमोट वर्क और फ्रीलांसिंग करने वाले लोगों के लिए एक साथ कई काम संभालना अक्सर मुश्किल हो जाता है। समय पर प्रोजेक्ट पूरा करना, ग्राहकों से बातचीत करना और मीटिंग संभालना बड़ी चुनौती बन सकता है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स इस परेशानी को काफी हद तक कम कर रहे हैं। ये टूल्स कई रोजमर्रा के काम अपने आप कर देते हैं। इससे लोग जरूरी कामों पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं और उनकी क्षमता बढती है।
टूल 1
नोटियन AI से सब कुछ रहेगा व्यवस्थित
नोटियन AI को फ्रीलांसरों के लिए बेहद उपयोगी टूल है। यह नोट्स, प्रोजेक्ट दस्तावेज, काम की सूची और ग्राहक से जुड़ी जानकारी को एक ही जगह व्यवस्थित रखने में मदद करता है। यह लंबे नोट्स का सारांश तैयार कर सकता है और बिखरे हुए विचारों को व्यवस्थित रूप देता है। इससे अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल कम करना पड़ता है। कई ग्राहकों के साथ काम करने वाले लोगों के लिए यह टूल समय बचाने में मददगार साबित हो रहा है।
टूल 2
मोशन AI बनाता है स्मार्ट शेड्यूल
मोशन AI एक ऐसा टूल है जो काम और मीटिंग के अनुसार पूरे दिन का शेड्यूल अपने आप तैयार करता है। यह समय-सीमा और जरूरी कामों को ध्यान में रखकर कैलेंडर अपडेट करता रहता है। अगर नई मीटिंग जुड़ती है, तो यह अपने आप बाकी कामों का समय बदल देता है। यह खासतौर पर उन फ्रीलांसरों के लिए उपयोगी माना जाता है जिन्हें अकेले कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ती हैं और काम के बीच सही संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है।
टूल 3
ओटर AI और ग्रामरली से बढ़ी सुविधा
ओटर AI मीटिंग और बातचीत को तुरंत टेक्स्ट में बदलने का काम करता है। यह मीटिंग का सारांश और जरूरी बिंदु भी तैयार कर देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बार-बार नोट्स बनाने की जरूरत कम हो जाती है। वहीं, ग्रामरली लेखन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह व्याकरण, स्पष्टता और भाषा की जांच करता है। ईमेल, रिपोर्ट और प्रस्ताव लिखने वाले फ्रीलांसरों के लिए यह टूल काफी उपयोगी माना जा रहा है।
टूल 4
गामा AI से जल्दी तैयार होती हैं प्रेजेंटेशन
गामा AI को तेजी से प्रेजेंटेशन और रिपोर्ट तैयार करने वाले टूल के रूप में देखा जा रहा है। यह छोटे निर्देश के आधार पर प्रोफेशनल स्लाइड्स और विजुअल दस्तावेज तैयार कर सकता है। इससे डिजाइन बनाने में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है। फ्रीलांसर इसका इस्तेमाल प्रोजेक्ट सारांश, पिच डेक और ग्राहक प्रस्ताव तैयार करने में कर सकते हैं। टूल खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें कम समय में आकर्षक प्रेजेंटेशन बनानी होती है।
टूल 5
AI तकनीक बदल रही काम करने का तरीका
AI टूल्स आने वाले समय में रिमोट वर्क को और ज्यादा आसान बना सकते हैं। ये टूल्स समय बचाने, काम व्यवस्थित रखने और ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद बनाने में मदद कर रहे हैं। कंपनियों और फ्रीलांसरों के बीच AI आधारित सिस्टम का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। भविष्य में कई रोजमर्रा के डिजिटल काम पूरी तरह AI की मदद से पूरे किए जा सकेंगे। इससे काम की गति और उत्पादकता दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है।