LOADING...
खाना पकाने की आपकी कला को बेहतर बनाने हैं ये 5 AI टूल
AI टूल्स आपके खाना पकाने का हुनर बेहतर बना सकते हैं

खाना पकाने की आपकी कला को बेहतर बनाने हैं ये 5 AI टूल

May 07, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) घर पर खाना बनाने के तरीके में बड़ा बदलाव ला रहा है। यह पसंद हिसाब से जानकारी देता है, नई रेसिपी बनाने में मदद करता है और खाना बनाते समय तुरंत सहायता भी देता है। चाहे आप खाना बनाना सीख रहे हों या अपनी पुरानी तकनीकों को और बेहतर बनाना चाहते हों तो AI आपका कौशल बढ़ा सकता है। आइये जानते हैं खाना बनाने का तरीका बेहतर बनाने के लिए AI का इस्तेमाल कैसे करें।

#1

मैकरॉन: आदत सिखाने वाला कोच और रसोई का साथी

मैकरॉन आपके AI कुकिंग दोस्त की तरह काम करेगा, जो आपको खाना बनाने की अच्छी आदतें डालेगा और जरूरत पड़ने पर भावनात्मक सहारा भी देगा। आपको बस इसका ऐप डाउनलोड करना है, अपना शेड्यूल, पसंद और खाना पकाने का काैशल इसमें डालनी हैं। यह आपकी आदतों को सीख लेगा और फिर रेसिपी बताएगा। साथ ही आपको लगातार खाना बनाने के लिए याद भी दिलाता रहेगा।इसे रोज इस्तेमाल करने पर यह आपकी पसंद के हिसाब से खाने का प्लान बनाएगा।

#2

ChatGPT (GPT-4o): तकनीकी ज्ञानकोश और समस्या सुलझाने वाला

ChatGPT प्लस (विजन के साथ) का इस्तेमाल करके सीधे चीजों को सीख सकते हैं। बस ऐप से किसी सामग्री या फिर बिगड़ी हुई डिश की तस्वीर खींच लें। यह चीजों को पहचान लेगा, सही तरह से चाकू चलाने जैसी तकनीकें समझाएगा और समस्याओं को भी हल करेगा। आप खाने से जुड़ी वैज्ञानिक बातों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। खाना बनाते समय फोन को बिना छुए एक-एक स्टेप की जानकारी के लिए वॉयस मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

#3

सुपरकुक: सामग्री का हिसाब रखने वाला

सुपरकुक फ्रिज में बचे हुए सामान से खाना बनाने में अच्छा है। आपको सीमित चीजों से भी कुछ बनाने की कला सिखाता है। सुपरकुक डॉट कॉम पर जाकर आपके पास जो भी सामग्री है, उसे लिख दें। यह आपको कई रेसिपी बता देगा। आप पसंद या समय की कमी के हिसाब से भी रेसिपी को फिल्टर कर सकते हैं। हर सप्ताह रसोई में पड़े किसी भी सामान से कुछ बना सकते हैं। और खाने की बर्बादी भी काफ़ी कम होगी.

Advertisement

#4

साइडशेफ वर्चुअल किचन असिस्टेंट: बिना हाथ लगाए गाइड

साइडशेफ का AI आपको साइडशेफ डॉट कॉम या ऐप के जरिए वॉयस कमांड के साथ कोचिंग देता है। किसी डिश की फोटो अपलोड करके आप उसकी रेसिपी को फिर से बना सकते हैं, जिसमें खरीदारी की लिस्ट और पोषण से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। खाना बनाते समय आप 'नेक्स्ट स्टेप' या '10 मिनट का टाइमर' बोल सकते हैं। यह स्मार्ट अप्लायंसेज से जुड़कर अपने आप एडजस्ट हो जाएगा।

#5

डिशजेन: अपनी पसंद की रेसिपी बनाना  

डिशजेन डॉट कॉम पर आप अपनी पसंद की सामग्री, खाने के तरीके और कुछ पाबंदियां डालकर अपनी जरूरत के हिसाब से रेसिपी बनवा सकते हैं और उसकी मात्रा को भी बदल सकते हैं। AI आपकी पिछली कुकिंग हिस्ट्री के आधार पर हर सप्ताह खाने के नए आइडिया देता है। नए-नए प्रयोग करने, पसंदीदा रेसिपी सेव करने, सुधारों को देखने, स्किल्स को बेहतर बनाने और किसी रेसिपी को बिना नए सिरे से शुरू किए बार-बार आजमाने की सुविधा देता है।

Advertisement