LOADING...
घर में उपलब्ध चीजों से बना सकते हैं वीगन रेसिपी, AI टूल काम बना देंगे आसान
वीगन रेसिपी में पशुओं के उत्पादों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है

घर में उपलब्ध चीजों से बना सकते हैं वीगन रेसिपी, AI टूल काम बना देंगे आसान

Mar 14, 2026
04:57 pm

क्या है खबर?

वीगन खाना बनाना आसान नहीं होता। यह पशुओं से मिले उत्पादों (दूध, दही, पनीर) के इस्तेमाल के बिना बनाया जाता है। इसके बिना स्वाद बनाए रखना और घर में उपलब्ध सामान के तैयार करना थोड़ा मुश्किल लगता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल वीगन खाने की रेसिपी आसान बना सकते हैं। इससे आपको सप्ताहभर के खाने का प्लान और उसमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी मिल जाती है। आइये जानते हैं वीगन रेसिपी बनाने में उपयोगी 5 AI टूल्स कौनसे हैं।

#1

द क्विक वीगन शेफ

द क्विक वीगन शेफ नाम का टूल घर में मौजूद सामान और आपकी पसंद के हिसाब से झट-पट वीगन रेसिपी बनाता है और इसमें पोषक तत्वों की पूरी जानकारी देता है। साथ ही यह भी बताता है कि अगर, कोई चीज घर में न हो तो उसकी जगह क्या इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खाना बनाने के तरीके, पहले से तैयारी के सुझाव देता है। जिन लोगों के पास समय कम होता है, उनके लिए यह टूल बहुत अच्छा है।

#2

फूडीप्रेप

फूडीप्रेप वीगन रेसिपी बनाने में तब बहुत खास है, जब आपको ग्लूटेन-मुक्त (गेहूं, जौ और राई से परहेज) या बादाम से एलर्जी जैसी खाने से जुड़ी कोई खास परेशानी हो। आप चाहें तो अपने घर में रखे सामान की जानकारी दें या अपनी जरूरत बताएं तो यह तुरंत रेसिपी और आपके परिवार के हिसाब से पूरे सप्ताह का खाने का प्लान तैयार कर देगा। इसके अलावा, यह खाने में कितनी ऊर्जा (कैलोरी) और प्रोटीन है, इसकी जानकारी भी देता है।

Advertisement

#3

शेफ GPT

शेफ GPT इस बात पर खास ध्यान देता है कि आपके किचन में, जो सामान है, उसी से वीगन खाना बनाया जाए। आप अपने घर का सामान इसमें डाल सकते हैं और यह आपको अलग-अलग तरह के वीगन खाने के विकल्प दिखाएगा। यह तुरंत नई-नई रेसिपी बना देता है। खाने में बदलाव करने से लेकर प्लान तैयार करने में मदद करता है। टूल तेजी से और अपनी पसंद के हिसाब से फैसले लेने के लिए बहुत अच्छा है।

Advertisement

#4

डिशजेन AI

डिशजेन AI भी आपको चैट के जरिए वीगन रेसिपी बनाने का मौका देता है। आप घर के सामान या अपनी कोई भी जानकारी बताकर रेसिपी बना सकते हैं। यह पूरे सप्ताह के खाने का प्लान देता है। इसमें खास AI तकनीक है, जो समय के साथ आपकी पसंद को समझता जाता है और उसी के हिसाब से खुद को बदल लेता है। इसके प्रीमियम वर्जन में रेसिपी में बदलाव करने, तस्वीरें और वीडियो से रेसिपी बनाने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

#5

फैडी AI का वीगन रेसिपी जनरेटर 

फैडी AI का वीगन रेसिपी जनरेटर एक फ्री टूल है। इसमें आपको कोई अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ती और यह बिल्कुल पेशेवर जैसी रेसिपी बनाता है। यह 3 चरणों में काम करता है। पहले आपकी बात को समझता है, फिर उसे आपस में जोड़कर देखता है और आखिर में उसे ठीक करके झट-पट अच्छी रेसिपी तैयार करता है। आपको इसे साफ-साफ बताना होता है कि आपको रेसिपी में क्या नहीं चाहिए। इससे यह अच्छा खाना बना पाएगा।

Advertisement