AI बदल रहा एजुकेशनल कंटेंट तक पहुंच, इन 5 टूल्स का करें उपयोग
क्या है खबर?
वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सीखने वाले कंटेंट तक सबकी पहुंच को आसान बना रहा है। यह खुद-ब-खुद ट्रांसक्रिप्शन, अनुवाद और सबटाइटल तैयार करता है। साथ ही कंटेंट को अलग-अलग फॉर्मेट में ढाल देता है। ये दिव्यांग छात्रों, भाषा संबंधी परेशानी वाले या अलग-अलग तरीके से सीखने वालों के लिए पढ़ाई को ज्यादा आसान बनाने के साथ शिक्षकों का समय बचाते हैं। आइये जानते हैं ऐसे AI टूल, जो कंटेंट बनाने से लेकर उसे लोगों तक पहुंचाने में मददगार हैं।
#1
सोनिक्स: ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद का प्लेटफॉर्म
सोनिक्स एक जाना-माना AI प्लेटफॉर्म है, जो 49 से भी ज्यादा भाषाओं में ट्रांसक्रिप्शन, अनुवाद और सबटाइटल बनाने की सुविधा देता है। यह अपने आप ADA मानकों वाले ट्रांसक्रिप्ट और सबटाइटल तैयार कर देता है। इससे सुनने में दिक्कत वाले छात्रों और ऐसी क्लासों के लिए वीडियो लेक्चर सुलभ हो जाते हैं, जहां कई भाषाएं बोली जाती हैं। यह टूल पक्का करता है कि आपका एजुकेशनल कंटेंट ज्यादा लोगों तक पहुंचे, क्योंकि यह उसे सुलभ बना देता है।
#2
सिन्थेसिया: सिखाने वाले वीडियो
सिन्थेसिया एक AI वीडियो क्रिएशन टूल है, जो अवतारों का इस्तेमाल करके खास तरह के लर्निंग वीडियो बनाता है। इसकी मदद से बहुत तेजी से ऐसे सबटाइटल वाले और कई भाषाओं के कंटेंट बनाए जा सकते हैं, जो दुनियाभर के लोगों के लिए तैयार किए गए हों। इस टूल का इस्तेमाल E-लर्निंग के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से बदलने में करते हैं। इससे अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों में लोगों की सहभागिता और कंटेंट तक पहुंच बेहतर होती हैं।
#3
आइडिया 11Y राइटिंग कंपेनियन: रियल-टाइम एक्सेसिबिलिटी चेक
मैजिक एडटेक का IdeA11y राइटिंग कंपेनियन AI असिस्टेंट है। यह कंटेंट लिखते या बनाते समय ही उसमें आने वाली पहुंच से जुड़ी समस्याओं को पहचान लेता है। यह तुरंत सुझाव देता है कि कैसे कंटेंट को और ज्यादा समावेशी बनाया जाए, स्क्रीन-रीडर से अनुरूप किया जाए और ऐसी ही कई बातों में सुधार लाया जाए। यह करीब 40 फीसदी समस्याओं को तुरंत ठीक कर देता है, जिससे कंटेंट तैयार करने के शुरुआती स्टेज से ही समान सामग्री बना पाते हैं।
#4
क्विज A11y: क्विज बनाने में उपयोगी टूल
मैजिक एडटेक का क्विज A11y खास टूल है, जो टेक्स्ट को टेस्ट में बदलना आसान बनाता है। यह टेस्ट ऐसे फॉर्मेट में होते हैं, जो स्क्रीन-रीडर के लिए सही होते हैं। यह टूल क्विज बनाना आसान बनाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आप जो भी टेस्ट बनाते हैं, वे दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी सही हों। टेस्ट में सभी को बराबर मौके देकर, यह अलग-अलग सीखने की जरूरतों को पूरा करता है।
#5
एडुऐड डॉट AI: लेसन प्लानिंग और कंटेंट तैयार करना
एडुऐड डॉट AI लेसन प्लानिंग और कंटेंट तैयार करने का काम करता है। यह पाठ्यक्रम के हिसाब से अलग-अलग सामग्री बनाता है, जिसमें आसान टेक्स्ट, जरूरत के हिसाब से ढलने वाले रिसोर्स जैसी सुविधाएं भी होती हैं। शिक्षक इसमें कोई भी विषय डालकर, अलग-अलग क्षमता वाले स्टूडेंट्स के ग्रुप के लिए तुरंत ऐसी समावेशी योजनाएं बना सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि हर बच्चे को उसकी जरूरत के हिसाब से खास एजुकेशनल अनुभव मिल सके।