LOADING...
ये AI टूल्स पढ़ाई का कंटेंट बनाने में हैं बहुत मददगार
शैक्षणिक कंटेंट बनाने के 5 AI टूल

ये AI टूल्स पढ़ाई का कंटेंट बनाने में हैं बहुत मददगार

May 23, 2026
09:34 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से इस्तेमाल हो रहा है। शिक्षक और ट्रेनिंग देने वाली टीमें AI की मदद से पढ़ाई का कंटेंट जल्दी तैयार कर पा रही हैं। पहले नोट्स, स्लाइड्स, टेस्ट और वीडियो बनाने में काफी समय लगता था, लेकिन अब कई काम मिनटों में हो रहे हैं। AI की मदद से पढ़ाई को ज्यादा आसान और दिलचस्प बनाया जा सकता है। अब कई AI टूल्स इस काम में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

टूल 1

ChatGPT-5 स्टडी मोड

ChatGPT-5 स्टडी मोड शिक्षकों के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है। यह टूल साधारण नोट्स को पूरी पढ़ाई की कंटेंट में बदल सकता है। इसके जरिए पाठ की रूपरेखा, आसान भाषा में समझाने वाले नोट्स, बहुविकल्पीय प्रश्न और सारांश तैयार किए जा सकते हैं। शिक्षक इसका इस्तेमाल करके जल्दी क्लास के लिए डिजिटल सामग्री तैयार कर सकते हैं। इससे पढ़ाने की तैयारी में लगने वाला समय काफी कम हो सकता है और छात्रों को बेहतर कंटेंट मिल सकता है।

टूल 2

NotebookLM

NotebookLM ऐसा AI टूल है, जिसमें शिक्षक अपने नोट्स, किताबें, रिसर्च पेपर और PDF फाइल अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद यह उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर सारांश और जरूरी जानकारी तैयार करता है। यह टूल स्टडी गाइड और रिसर्च आधारित कंटेंट बनाने में मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे पढ़ाई का कंटेंट ज्यादा सटीक और भरोसेमंद बनती है। शिक्षक इसे छात्रों के लिए आसान और व्यवस्थित नोट्स तैयार करने में तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement

टूल 3

कैनवा AI

कैनवा AI शिक्षकों को आकर्षक शैक्षिक कंटेंट बनाने में मदद करता है। इसके जरिए स्लाइड्स, पोस्टर, इन्फोग्राफिक्स और वर्कशीट जल्दी तैयार की जा सकती हैं। मैजिक राइट, मैजिक डिजाइन और मैजिक स्विच जैसे फीचर्स डिजाइन का काम आसान बनाते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए डिजाइनिंग का ज्यादा अनुभव होना जरूरी नहीं है। शिक्षक कम समय में बेहतर विजुअल कंटेंट बना सकते हैं। इससे ऑनलाइन और डिजिटल पढ़ाई ज्यादा आकर्षक और समझने में आसान बन रही है।

Advertisement

टूल 4

क्विजिज AI

क्विजिज AI डिजिटल टेस्ट और क्विज बनाने में मदद करता है। यह छात्रों के जवाब के हिसाब से सवालों की कठिनाई बदल सकता है और पढ़ाई को गेम की तरह मजेदार बना सकता है। वहीं सिंथेसिया लिखी हुई सामग्री को वीडियो में बदलने का काम करता है। इसमें AI अवतार और आवाज का इस्तेमाल होता है। शिक्षक बिना कैमरा या स्टूडियो के वीडियो लेसन तैयार कर सकते हैं। ऐसे टूल्स आने वाले समय में शिक्षा को और डिजिटल बना देंगे।

Advertisement