Page Loader
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर वापस लौटे 3 अंतरिक्ष यात्री
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर वापस लौटे 3 अंतरिक्ष यात्री (तस्वीर: नासा)

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर वापस लौटे 3 अंतरिक्ष यात्री

Sep 23, 2024
08:00 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से 3 अंतरिक्ष यात्री अपना मिशन पूरा करके आज (23 सितंबर) पृथ्वी पर वापस लौट आए हैं। सोयुज MS-25 अंतरिक्ष यान की मदद से नासा की अंतरिक्ष यात्री ट्रेसी सी. डायसन ने रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री निकोलाई चूब और ओलेग कोनोनेंको के साथ आज दोपहर 02:07 बजे उड़ान भरी थी। करीब 6 घंटे की यात्रा करने के बाद यह अंतरिक्ष यान ने शाम 05:30 बजे कजाकिस्तान में लैंड किया।

कमांडर

कोनोनेंको रहे ISS के कमांडर

अपने अंतरिक्ष मिशन के दौरान कोनोनेंको ISS के कमांडर थे और उन्हीं की जिम्मेदारी ISS के संचालन की थी। पृथ्वी पर वापसी से पहले उन्होंने बीते दिन (22 सितंबर) ISS की कमान नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को सौंपा था, जो अब फरवरी, 2025 तक ISS की कमांडर बनी रहेंगी। डायसन मार्च में सोयुज MS-25 अंतरिक्ष यान पर सवार होकर ही ISS पहुंचे थे और वह करीब 6 महीने ISS पर रहें।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो