2026 सबसे गर्म 4 वर्षों में से एक होगा, UN की जलवायु रिपोर्ट में खुलासा
क्या है खबर?
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2026 अब तक के रिकॉर्ड में सबसे गर्म चार वर्षों में से एक रहने की उम्मीद है। यह अनुमान विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट से सामने आया है, जिसमें एक मजबूत अल नीनो और एक दशक से अधिक समय से जारी तापमान बढ़ने के रुझान के असर को रेखांकित किया है। इन निष्कर्षों का असर तुर्की में 9 से 20 नवंबर तक होने वाली वैश्विक जलवायु वार्ता पर पड़ेगा।
कारण
इस कारण बढ़ेगा तापमान
सोमवार को जारी WMO की रिपोर्ट से पता चलता है कि इस साल जनवरी से सितंबर के बीच वैश्विक औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.47 डिग्री अधिक था।
एक मजबूत अल नीनो घटना के कारण यह वृद्धि और भी बढ़ सकती है।
9 डाटा सेटर्स का विश्लेषण करने वाली रिपोर्ट से पता चलता है कि 1850 में रिकॉर्ड रखे जाने की शुरुआत के बाद से अब तक के 12 सबसे गर्म वर्षों में 2026 शामिल रहा है।
असर
महासागरों में पिघल रही बर्फ
WMO में जलवायु सूचना प्रमुख जॉन कैनेडी ने जोर दिया कि सभी संकेत एक जैसे रुझान की ओर इशारा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "हम देख रहे हैं कि ग्रीनहाउस गैसों की वजह से गर्मी अब महासागरों और वायुमंडल में नजर आ रही है। साथ ही इसके कारण बर्फ पिघल रही है और समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है।"
2024 के बाद 2026 दूसरा ऐसा साल हो सकता है, जिसमें तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री के पार जाएगा।